RISHIKESH: लक्ष्मण झूला नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के समीप महिला को नजदीक से गोली मारकर खाई में फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाई में मिला महिला का शव

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे नीलकंठ मार्ग पर घट्टू गाड से करीब दी किलोमीटर आगे खैरखाल के समीप सड़क पर काम करने वाले मजदूरों को खाई में महिला का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर लक्ष्मण झूला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। आसपास लोगों से इस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। मगर, किसी ने भी नहीं पहचाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जगतराम जोशी ने बताया कि घटनास्थल के हालात देखकर यही कहा जा सकता है कि महिला को नजदीक से गोली मारी और फिर उसे खाई में धकेल दिया गया।


महिला नेपाली मूल की नजर आ रही है। उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला के गले में मंगलसूत्र और वह सूट पहने है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि हत्या कुछ घंटे पहले ही की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।