- शेयर कारोबारी की पत्नी को वजनदार हथियार से मारकर किया मर्डर

- किसी बेहद करीबी ने धोखे में रखकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जुटा रही सबूत

KANPUR: बुधवार को शहर में तीन कत्ल हुए। जिसमें शाम को शहर के सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले तिलक नगर में शेयर कारोबारी के पत्नी की उसके बंगले के अंदर ही नृशंस हत्या कर दी गई। जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया उसने शहरवासियों के साथ पुलिस को भी हिलाकर रख दिया। शाम 5:15 बजे स्कूल से घर पहुंची बेटी ने सबसे पहले इसकी सूचना पुलिस को दी। पॉश इलाके में कत्ल की खबर सुनते ही डीआईजी से लेकर एडीजी तक मौके पर पहुंच गए। शुरुआती तफ्तीश में ही पुलिस इस बात को लेकर कंफर्म हो गई कि कातिल कोई बेहद करीबी और महिला को जानने वाला ही है। जिसने धोखे से महिला पर हमला किया। क्योंकि महिला ने उसके आने पर चाय बनाई।

घर में अकेला पाकर मार डाला

तिलक नगर रानीघाट के जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड में बने बंगले में रहने वाले अरुण केजरीवाल शेयर ट्रेडिंग के काम के साथ इंटेक्स मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स के यूपी के डिस्ट्रीब्यूटर थे। कराची खाना में इनका ऑफिस है। घर में पत्‍‌नी निशा(52) के अलावा दो बेटियां सोनम और सोनाली थीं। बेटा कृष्णा पिता के साथ ही बिजनेस देखता है। सोनम लखनऊ में इंडियन ऑयल कंपनी में अफसर है। जबकि सोनाली कंगारू किड्स स्कूल में एडमिन का काम देखती हैं। घर में चार नौकर भी थे। कत्ल से पहले घर से निकलने वाली आखिरी शख्स कपड़े धोने वाली बिट्टन थी। जो फ्:फ्0 पर घर से निकली। बिट्टन कई सालों से वहां काम कर रही है। जिसके मुताबिक, सोनाली की शादी तय हो गई थी। यानि साढ़े तीन बजे से सवा पांच बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। हमलावर अच्छी तरह जानता था कि अब महिला घर में पूरी तरह अकेली है।

कत्ल से पहले कत्ल के बाद

ख् बजे- खाना बनाने वाली शांति ने ऑफिस से आए कर्मचारी को ि1टफिन दिया और चली गई

ख्.फ्0 बजे- कपड़े धोने वाली बिट्टन घर से चली गई

फ् बजे- निशा की फोन पर बहन विनीता से बात हुई

फ्.फ्0 बजे- निशा ने बेटी सलोनी को तीन बार कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा

भ्.क्भ् बजे- सोनाली घर पहुंची और अंदर मां का शव पड़ा देखा

भ्.फ्भ् बजे - कोहना पुलिस मौके पर पहुंची

म्.00 बजे- पति अरुण केजरीवाल बेटे के साथ बंगले पर पहुंचे

म्.क्0 बजे- एसपी वेस्ट, सीओ कनर्1लगंज मौके पर पहुंचे

म्.ख्भ् बजे- डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक यूनिट ने छानबीन शुरू की

म्.फ्0 बजे- डीआईजी सोनिया सिंह मौके पर पहुंची

7.ख्0बजे - आईजी रेंज आलोक सिंह मौके पर पहुंचे

7.भ्0बजे - एडीजी जोन अविनाश चंद्र भी मौके पर पहुंचे

8.ब्भ् बजे- लखनऊ से बेटी सोनम भी घर पहुंच गई

-----------------

वर्जन-

इस केस में कई अहम सुराग मिले हैं। जिन पर विवेचना की जा रही है। किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट से हत्या की गई। बेडरूम का सामान भी बिखरा था। इस केस को जल्द ही वर्कआउट कर लिया जाएगा।

- सोनिया सिंह, डीआईजी, कानपुर नगर

ये पांच सुराग कर रहे इशारा

क्-कातिल चाय पीने के लिए मृतक के साथ बैठा और पीछे से हमलाकर मार डाला।

ख्-पुलिस को किसी जानने वाले पर ही शक, कातिल को थी घर की थी पूरी जानकारी।

फ्-वारदात को लूट में दिखाने की भी कोशिश, आखिरी कॉल भी बेटी को की थी।

ब्-कत्ल की सूचना बेटी ने पुलिस को दी, कातिल महिला को करीब से जानता था।

भ्-उसको ये भी पता था कि मर्डर के वक्त घर में महिला अकेले है