- आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी फरार

Meerut: मां-बेटी का रिश्ता भी तार-तार हो रहा है। एक मां ने अपनी गलती छुपाने के लिए अपने आशिक से बेटी का रेप कराया। टीपीनगर थाना एरिया में एक मां ने दरिंदगी का खेल खेला, अपनी बेटी को अपने पड़ोसी आशिक के सामने फेंक दिया। उसके साथ रेप की वारदात में अहम भूमिका निभाई। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह था मामला

टीपी नगर एरिया में एक टेंपो चालक का परिवार रहता है। परिवार में उसके चार बच्चे हैं। दो बेटियां और दो बेटे। एक बेटी और एक बेटी की शादी हो चुकी है। करीब चार-पांच साल से टेंपो चालक की दोस्ती जाहिदपुर खरखौदा के रहने वाले से थी। धर्मेंद्र भी टेंपो चलाता है। कुछ साल पहले धर्मेद्र इसी इलाके में किराए पर रहता था। जिसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई। इसके बाद वह अपने दोस्त के मकान में किराए पर रहा। फिर उसके पड़ोस में किराए पर रहने लगा।

महिला से बने अवैध संबंध

धर्मेद्र के इस दौरान अपने दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध हो चुके थे। यह संबंध लगातार चले आ रहे थे। इसके चलते आरोपी महिला का बड़ा बेटा चार महीने पहले मां के चाल चलने से परेशान होकर घर छोड़कर अपने परिवार के साथ चला गया। अब घर पर दोनों नाबालिग भाई बहन ही रह गए थे। पुलिस के अनुसार पीडि़त लड़की का भाई थाने आया था। जिसने अपनी बहन के साथ मां के द्वारा अपने आशिक से रेप कराने की शिकायत की थी।

मां बनी दुश्मन

बताया गया कि महिला को उसकी बेटी ने टेंपो चालक धर्मेद्र के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया था। उसने विरोध किया था। इसके चलते महिला ने शनिवार को धर्मेद्र सैनी को बुला लिया। धर्मेद्र द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर किशोरी ने विरोध किया तो मां ने धर्मेद्र के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। साथ ही मुंह दबोच लिया। फिर आरोपी ने रेप किया और निकल गया। किशोरी ने अपने भाई को फोन पर यह सब बताया। भाई घर पहुंचा और मोहल्ले के लोगों के साथ बहन को लेकर थाने पहुंच गया।

महिला ने स्वीकारा

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ हुई तो उसने यह बात कबूल कर ली। पिछले काफी दिनों से आरोपी किशोरी से रेप कर रहा था। उस दौरान पीडि़ता की मां वहां मौजूद रहती थी। विरोध करने पर बेटी को धमकी देती थी, जिसके चलते वह खामोश थी। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी मां व धर्मेद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मां को जेल भेज दिया और आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके मूल निवास जाहिदपुर में भी दबिश दी गई। जहां आरोपी नहीं मिला।

वर्जन

महिला ने अपनी बेटी के साथ रेप कराने की बात कबूल कर ली। उसका पति भी टेंपो चलाता है और उसका दोस्त पड़ोस में रहता है। जिससे इस महिला के संबंध बने। इसके चलते उसने अपनी बेटी के साथ खुद रेप करवाया। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।

- रणवीर यादव, एसओ टीपी नगर