- चार लोगों के खिलाफ सरधना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Meerut: सरधना थाना एरिया के कुशावली गांव में रहने वाली एक महिला के साथ गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जहां आरोपी महिला को धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

यह है मामला

कुशावली गांव में रहने वाली महिला का आरोप है कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसी समय उसको अकेला देखकर गांव का एक युवक अपने तीन अन्य साथियों संग उसके घर में जा घुसा। आरोपियों ने महिला के साथ रेप का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोग शोर सुनकर उसके घर की तरफ भागकर आए तो आरोपी महिला को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करके चली गई। इसके बाद महिला थाने गई और वहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।