वाशिंगटन (आईएएनएस)। अमेरिका में एरिजोना के विकनबर्ग में एक कार हाईवे की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे गिरने के बाद एक पेड़ पर अटक गई। उस कार को चलाने वाली 53 वर्षीय महिला कुछ दिनों तक वहीं फंसी रही। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना के छह दिन बाद महिला को बचाया गया।  एरिजोना के लोक सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बताया कि बीते 12 अक्टूबर को यह महिला अपने कार से कहीं जा रही थी तभी अचानक वह नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद उसकी कार हाईवे की रेलिंग को तोड़कर 50 फीट नीचे एक पेड़ पर अटक गई।

पेड़ पर कार में फंसी रही महिला
दुर्घटना के छह दिन बाद हाईवे की देखरेख करने वाले कुछ अधिकारियों की टीम ने पेड़ पर अटकी उस कार को देखा। उन्हें कार में कोई नहीं दिखाई दिया लेकिन घटनास्थल से करीब 457 मीटर दूर भूखी-प्यासी और गंभीर रूप से घायल एक महिला पर उनकी नजर पड़ी, जिसके बाद उसे वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने बताया कि  वह पेड़ पर कार में कई दिनों तक फंसी रही लेकिन जब उसे बचाया नहीं गया तो वह किसी तरह पेड़ से उतरी और इस उम्मीद के साथ रेलमार्ग की ओर बढ़ी कि शायद कोई मिल जाए। हालांकि दुर्घटना में आई चोटों के चलते वह दूर नहीं जा सकी। कुछ अधिकारियों ने महिला को घायल अवस्था में देखने के बाद घटनास्थल से हेलीकॉप्टर के जरिये अस्पताल पहुंचाया । अधिकारी अभी तक घायल महिला की पहचान नहीं कर पाए हैं।

ट्रंप बोले, अमेरिका ईरान को दुनिया का सबसे घातक हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा

अमेरिकी यूनिवर्सिटी के कैंपस में गोलीबारी से एक छात्रा की मौत, संदिग्ध फरार

International News inextlive from World News Desk