- कंकरखेड़ा में महिला से चेन लूटी - खुलेआम चेन लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है बदमाश meerut@inext.co.in

Meerut: शहर में बेखौफ चेन लूटेरों ने आतंक मचा रखा है। बदमाश खुलेआम चेन लूट की वारदात को अंजाम देकर न केवल पब्लिक को लूट रहे है बल्कि पुलिस के सामने भी चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रद्धापुरी में पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

क्या है मामला

श्रद्धापुरी फेस-दो की रहने वाली सुमन सुबह करीब आठ बजे घर के पास बने मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जा रही थी। घर से कुछ कदम की दूरी पर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और चेन लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की। वहीं चेन लूट को लेकर पब्लिक में आक्रोश व्याप्त था।

जानीखुर्द: गांव अफजलपुर पावटी में शुक्रवार की रात एक महिला का रिश्तेदार घर में रखे हुए बीस हजार रुपये और कीमती जेवर लेकर फरार हो गया। पीडि़त महिला ने घटना की तहरीर जानी थाने में दी है। गांव अफजलपुर पावटी में एक महिला के यहां उसका एक रिश्तेदार आया हुआ था। आरोप है कि बीती रात किसी समय उसका रिश्तेदार घर में रखे बीस हजार रुपये और करीब 70 हजार रुपये कीमत के जेवर चुराकर ले गया। पीडि़त महिला ने घटना की तहरीर जानी थाने में आरोपी अपने रिश्तेदार के खिलाफ दी है।

पथराव और फायरिंग में एक घायल

Meerut : कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। जब सराय बहलीम निवासी रफीक ने रोज की तरह मेन रोड दोनों ओर अपना घोड़ा-तांगा खड़ा किया तो ट्रैफिक जाम लग गया। बाइक सवार इकबाल और मेहताब से रफीक की कहासुनी हो गई। दोनों से रफीक की ठुकाई कर दी। इतने में रफीक के जानकार आए और मेहताब और इकबाल को खूब मारा। थोड़ी ही देर में दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें वहां से गुजर रहा वाहिद घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।