-एक साल से रह रही विवाहिता को ले जाने आया था पति

-साथ न जाने के लिए प्रेमी संग भागने की कर ली थी तैयारी

-असफल होने पर किया सुसाइड का प्रयास, कूदने में गंभीर रूप से हुई जख्मी

VARANASI : पिछले एक साल से मायके में रह रही विवाहिता को लेने जब उसका पति पहुंचा तो उसने अपने प्रेमी संग भागने की प्लैनिंग बना डाली। उसके फैमिली मेंबर्स को जब इस प्लैनिंग की भनक लगी तो उन्होंने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। जिसके बाद विवाहिता ने मंगलवार को जान देने की कोशिश की और छत से नीचे कूद पड़ी। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फैमिली मेम्बर्स ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।

छह साल पहले हुई थी शादी

कांशीराम आवास में रहने वाली ख्भ् वर्षीय युवती की शादी छह साल पहले अलीगढ़ में हुई थी। उसका दो साल का एक बेटा भी है। एक साल पहले विवाहिता अपने मायके आ गयी थी और तभी से अपने ससुराल नहीं गई। पति ने कई बार उसे ले जाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। सोमवार की रात विवाहिता के पति और श्वसुर एक बार फिर उसे विदा कराने के लिए उसके मायके पहुंचे थे। मायके वाले भी विवाहिता को ससुराल भेजने को लेकर गंभीर थे। मंगलवार की सुबह विदाई का समय फिक्स हुआ था। लेकिन विवाहिता को यह मंजूर नहीं था। सोमवार की रात जब पति और श्वसुर खाना खाकर सो रहे थे तभी विवाहिता ने अपने प्रेमी संग भागने की योजना बना डाली।

भाई की पड़ी नजर

विवाहिता ने अपनी प्लैनिंग को अंजाम देने की सारी तैयारी सोमवार रात को ही कर ली थी। उसने अपना बैग आदि तैयार करके सीढ़ी के नीचे छुपा दिया था। प्रेमी के साथ भागने की टाइमिंग भी तय कर ली थी। लेकिन इसकी भनक विवाहिता के भाई को लग गयी। जिसपर उसने फैमिली मेम्बर्स को यह बात बताई। इस पर एक्टिव हुए विवाहिता के फैमिली मेंबर्स ने उसे पकड़ लिया और उसे भला-बुरा कहने लगे। जिसके बाद वह छत पर पहुंची और दो मंजिले से नीचे छलांग लगा दी। जिससे विवाहिता की कमर टूट गयी व शरीर में कई जगह पर गंभीर चोटें आई।