महिला को लगा झटका

चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की रहने वाली एक महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, कि उसके साथ ऐसा होगा। दरअसल इस महिला ने ऑनलाइन डेटिंग के जरिए एक लड़के से संपर्क बनाया। दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने मिलने का प्लान बनाया। जब महिला पहली बार अपने ऑनलाइन लवर से मिली तो उसके होश उड़ गए। महिला ने लड़के को देखते ही सुसाइड करने की कोशिश की।

ऑनलाइन डेटिंग के बाद प्रेमी को पहली बार देखते ही 7वीं मंजिल से लगा दी छलांग

लड़के ने धोखे में रखा

स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह कपल होटल की 7वीं मंजिल पर मिलने आया था। लेकिन जब महिला ने लड़के को देखा तो वह काफी गुस्से में आ गई क्योंकि लड़के ने अपनी प्रोफाइल में काफी सुंदर तस्वीर लगाई थी। लेकिन असल में वह वैसा था नहीं। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। पूरी तरह से निराश और गुस्साई प्रेमिका बालकनी की तरफ दौड़ी और एक पैर हवा में रखते हुए चिल्लाने लगी 'तुमने मुझे धोखा दिया है।' वास्तव में यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के लुक से बहुत ज्यादा निराश थी। उसने जैसे सोचा था वह वैसा नहीं था।

यह भी पढ़ें : चीन में निर्वस्त्र शादी का बढ़ रहा है चलन, देखें वीडियो

तीन बार सुसाइड की कोशिश

पुलिस ने महिला को नीचे कूदने से रोका लेकिन उसने तुरंत ही नींद की गोलियां खा ली और टूटे कांच से अपनी कलाई काट ली। इसके बाद वह और कुछ खुद के साथ कर पाती इससे पहले पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस के अंदर कर दिया। इस लड़की के माता-पिता ऑनलाइन मिले इस शख्स से व्यक्ितगत रूप से मिलने के खिलाफ थे। लेकिन वह उसे बहुत प्यार करने लगी थी और अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड से मिलने निकल पड़ी जो कि उससे 10 साल छोटा था।

Weird News inextlive from Odd News Desk