- कलक्ट्रेट पर पहुंचे भारतीय जनशक्ति चेतना पार्टी ने पिपराइच की पीडि़त महिला को न्याय दिलाने की मांग की

GORAKHPUR: पिपराइच एरिया की पीडि़त महिला को न्याय दिलाने की मांग लेकर भारतीय जनशक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसकी इज्जत लूटी और अब उसकी जान लेना चाह रहा है। उसने अपनी जान पर खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की।

घर में अकेली थी महिला

महिला ने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर की रात वह अपने घर में सोई थी। ससुर घर के बाहर सोए थे। रात लगभग 11 बजे जेठ ने दरवाजा खटखटाया तो उसने गेट खोल दिया। लेकिन इसके बाद जेठ ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। उसने शोर मचाया तो ससुर और आस पास के लोग पहुंच। इसी बीच मौका पाकर जेठ फरार हो गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। तहरीर पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया लेकिन कार्रवाई नहीं की।

पंचायत में हुआ था सुलह

समाज में लोक लाज के भय से गांव में पंचायत बैठी। इसके बाद पंचायत में सुलह समझौता हुआ लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद से फिर से जेठ परेशान करने लगा। महिला का कहना है कि मामला शांत होने के बाद भी जेठ आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहा है।