पर्यावरण मंत्री का है भाई
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन के भाई पर दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। मंत्री के भाई फर्कान अहमद(28) पर पुलिस ने आइपीसी की धारा- 354 (छेड़छाड़), 506 (धमकी देना) व 509 (महिला की अस्मिता से खिलवाड़ करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मध्य जिले के डीसीपी परमादित्य ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। उन्होंने इस पर ज्यादा जानकारी देने से इन्कार किया है।

मदद के लिए गई थी दफ्तर
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला (25) हौजरानी इलाके में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि नगर निगम ने उसे अवैध निर्माण किए जाने का नोटिस भेजा था। वह मदद की गुहार लगाने के लिए इलाके में ही मंत्री इमरान हुसैन के दफ्तर में पहुंची थी। दफ्तर मे मंत्रीजी नहीं मिले, लेकिन उनका भाई फुर्कान वहां मौजूद था। फुर्कान से महिला ने नोटिस को रुकवाने की दरख्वास्त की। आरोप है कि मंत्री के भाई ने महिला को मदद के एवज में संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का कहना है कि उसके खिलाफ फुर्कान ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने तुरंत ही स्थानीय पुलिस से संपर्क कर अपनी शिकायत दी थी। घटना के तीन दिन बाद वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद हौज काजी थाने में मंत्री के भाई पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk