छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा चलाये जा रहे 'अप्रैल फूल नहीं, अप्रैल कूल मनाएं' अभियान के साथ महिलाएं और स्कूली बच्चों भी जुड़ गए। शुक्रवार को काशीडीह की महिलाएं और सोनारी स्थित मेमोरेबल जे केअर एंड प्री स्कूल के बच्चों ने प्लांटेशन किया। सभी ने पौधों में रोजाना पानी डाल कर पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर लोगों ने कहा कि बिना पेड़-पौधों के हमारा जीना मुश्किल है। आज जिस रफ्तार से पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं इससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलों को नष्ट करने के बाद नए पेड़-पौधे नहीं उगाए जा रहे हैं। इसका खामियाजा निकट भविष्य में देखने को मिलेगा।

महिलाओं ने किया प्लांटेशन

काशीडीह की महिलाएं इस अभियान से जुड़ गयी। महिलाओं ने प्लांटेशन कर पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। किरण, रेखा, पूनम, श्वेता, सुषमा, डॉली ने प्लांटेशन कर कहा कि आने वाली पीढ़ी की रक्षा के लिए प्लांटेशन जरुरी है। प्लांटेशन होगा तो ही धरती कूल बनी रहेगी। वातावरण का संतुलन बना रहेगा। सभी महिलाओं ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा चलाये जा रह इस मुहिम की सराहना की। सभी ने कहा कि वे अपने सभी दोस्त और परिचितों को प्लांटेशन के लिए जागरुक करेंगी। इस अभियान को आगे बढ़ायेंगी।

सोनारी प्री स्कूल में हुआ प्लांटेशन

सोनारी स्थित मेमोरेबल डे केअर एंड प्री स्कूल के बच्चे भी इस मुहिम में शामिल हो गए। बच्चों ने प्लांटेशन कर पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। स्कूल की संचालिका वीणा कुमारी ने कहा कि स्कूल के आस-पास भी प्लांटेशन किया जाएगा। प्लांटेशन होने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। हर इंसान एक-एक पौधा भी लगाता है तो आने वाली पीढ़ी के लिए फायदेमंद सिद्ध लोगा। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी और बच्चों को आगे भी प्लांटेशन के लिए कहा। संदीप जंघल ने भी प्लांटेशन किया। सभी ने पौधों की रक्षा की शपथ ली।