आरटीओ में महिलाओं के लाइसेंस आवेदन की बढ़ी संख्या

200 से अधिक महिलाओं के डीएल के लिए आ रहे आवेदन

35 से 40 साल तक की महिलाओं के भी आवेदनों की संख्या गत माह से बढ़ी

40 से 50 फीमेल लाइसेंस विभाग से रोजाना हो रहे जारी

Meerut। यातायात पुलिस की सख्ती का असर आरटीओ कार्यालय में दिखने लगा है। हालत यह है कि आरटीओ में महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। एआरटीओ श्वेता वर्मा के मुताबिक युवतियां पहले भी लाइसेंस के लिए आती थी, लेकिन अब जागरुकता बढ़ने से महिलाओं के आवेदन की संख्या भी बढ़ रही है।

आधे से अधिक युवतियां

आरटीओ कार्यालय में करीब 27 युवतियों का ऑनलाइन डीएल टेस्ट हुआ जिसमें अधिकतर 18 से 22 साल की युवतियां शामिल थी। इसके अलावा तीन 30 से 35 साल की महिलाओं का भी ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। रोजाना करीब 40 से 50 फीमेल लाइसेंस विभाग से जारी किए जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा अधिकतर लाइसेंस एलएमवी और टू व्हीलर के लिए अप्लाई किए जा रहे हैं। केवल टू व्हीलर या विद आउट गेयर वाहन के लिए मात्र 4 से 5 प्रतिशत आवेदन मिल रहे हैं।

लाइसेंस के बिना टू व्हीलर चलाना ट्रैफिक रुल्स के खिलाफ है इसलिए जरुरी है लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाए जाए।

सुहानी

अभी नया टू व्हीलर लिया है इसलिए अभी लाइसेंस अप्लाई किया है। पहले जरुरत नही थी।

गीता

लाइसेंस के बिना किसी भी प्रकार का वाहन नही चलाना चाहिए। इसलिए लाइसेंस चार दिन पहले लाइसेंस अप्लाई किया है।

सुमेधा