- एक पुत्र और एक पुत्री गम्भीर रूप से झुलसी

- मृतका की मां ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

॥नर््ढ्ढक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन्: पारिवारिक कलह से तंग आकर बिदुपुर थाना के मझौली गांव में एक महिला ने अपने तच्न बच्चों के साथ घर में बंद कर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसमें महिला और उसके एक तीन वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी.जबकि एक पुत्र और एक पुत्री गम्भीर रूप से झुलस गई। दोनों का इलाज हाजीपुर के प्राइवेट क्लिनिक में किया जा रहा है। मृतका ¨टकू देवी मझौली गांव के ही टुनटुन राय की पत्नी थी। घटना शनिवार की दोपहर की है। टुनटुन राय बंगलुरू किसी फैक्ट्री में काम करता है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर मझौली पहुंची मृतका की मांग ने ससुराल वालों पर दो लाख रुपये के लिए ¨टकू और उसके बेटे को मार डालने का आरोप लगाया।

दोपहर में सास से हुआ था विवाद

दोपहर में महिला का घर में ही किसी बात को लेकर सास से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने तीनच्ें बच्चे 10 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार, पांच वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और तीन वर्षीय पुत्र निशाल कुमार के साथ घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर केरोसिन तेल शरीर पर छिड़क कर आग लगा ली। कुछ देर बाद दस वर्षीय निशांत कुमार चिल्लाते हुए जबरन कुंडी खोल कर बाहर भागा। यह देख पांच वर्षीय नेहा कुमारी भी अर्धजली अवस्था में घर से बाहर भागकर निकली। लेकिन सबसे छोटा तीन वर्षीय निशाल कुमार चीखता-चिल्लाता रहा और मां उसे पकड़ कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आस-पड़ोस के लोगों नेच्दो बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत ¨चताजनक बतायी गई है।

घर के सभी लोग फरार

सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक मनोहर कुमार, गजेंद्र सिंह, एएसआई प्रदीप कुमार, जयकुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां मीता देवी ने आरोप लगाया गया कि शादी के सात साल बाद ससुरालवाले मवेशी खरीदने के लिए दो लाख रुपए मांग रहे थे। इधर पांच दिन से पुत्री का भोजन बंद कर दिया गया था और आज उसकी पुत्री, नाती, नतिनी को एक साथ घर में बंद कर केरोसिन तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया गया, जिससे पुत्री और नाती की मौत हो गयी। वही परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए।