अनोखा स्पर्म एप

ब्रिटेन के स्पर्म बैंक में काम करने वाले भारतीय मूल के एक ब्रिटिश डॉक्टर ने एक अनोखे मोबाइल एप की शुरुआत की है। यह एप खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। जिसका इस्तेमाल कर महिलाएं ऐसे व्यक्ति के स्पर्म ऑर्डर कर सकती हैं जिसे वह अपने बच्चे के संभावित पिता के तौर पर सही समझती हों। लंदन स्पर्म बैंक में वैज्ञानिक निदेशक के तौर पर काम करने वाले डॉ. कमल आहूजा का मानना है कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला एप है।

इस एप को इंस्‍टॉल करने के बाद महिलाएं सचमुच बन जाती हैं मां

कैसे काम करेगा एप

डॉ. आहूजा के मुताबिक 'ऑर्डर ए डैडी' एप के जरिए महिलाएं अपना मनपसंद डोनर चुन सकती हैं। मसलन किसी डोनर के बालों या आंखों के रंग या लंबाई जैसी चीजें देखकर कोई महिला अपने बच्चे के संभावित पिता को चुन सकती है। साथ ही महिलाएं डोनर के शैक्षणिक स्तर और पेशे को देखकर और उनके व्यक्तित्व के ब्योरे को पढ़कर भी उनके आवेदन पर विचार कर सकती हैं। इससे किसी महिला को अपने ही घर की निजता में शुक्राणु प्रदान करने वाले व्यक्ति के चुनाव का मौका मिलता है और वह सोच-विचार कर इस पर फैसला कर सकती है।

इस एप को इंस्‍टॉल करने के बाद महिलाएं सचमुच बन जाती हैं मां

महिलाओं को करना होगा भुगतान

अगर कोई महिला अपने मनपसंद डोनर के स्पर्म का नमूना चाहती है तो उसे एप के जरिए 950 पाउंड का भुगतान करना होगा। इसके बाद जिस क्लीनिक में महिला का इलाज चल रहा है वहां पर स्पर्म की डिलीवरी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि यह एप कानूनी तौर पर मान्य है और ब्रिटेन के आईवीएफ नियामक ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रायोलॉजी अथॉरिटी :एचएफईए: की शर्तें पूरी करता है। ब्रिटेन की करीब 50 फीसदी आईवीएफ क्लिनिकें इस सेवा के इस्तेमाल के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk