महिला ने करैली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

ALLAHABD: करेली की रहने वाली एक महिला ने शाहगंज थाने में तैनात रहे दरोगा के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी करेली थाने में दे दी है। एसओ करेली का कहना है कि तहरीर मिली है। इस पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में फतेहपुर में है तैनात

समाचार लिखे जाने के समय तक मुकदमा दर्ज न होने से ज्यादा डिटेल पता नहीं चल सकी। पुलिस ने सिर्फ तहरीर मिलने की बात कबूली है। यह दरोगा वर्तमान समय में फतेहपुर जिले में तैनात है। सूत्रों के अनुसार शाहगंज थाने में तैनाती के दौरान वह महिला के सम्पर्क में आया। आरोप है कि झांसा देकर उसने महिला को फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया। महिला ने तत्समय इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाई तो रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश हुआ। एसओ करेली विजय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी दरोगा नारेन्द्र सिंह के खिलाफ महिला ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।