BAREILLY: शहर में महिला उत्पीड़न के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। कई मामले पुलिस दर्ज नहीं करती है और जो दर्ज करती है उनकी समय पर जांच पूरी नहीं की जा रही है। शहर में महिला उत्पीड़न के भ्भ् परसेंट मामले पेंडिंग चल रहे हैं, हालांकि क्8 परसेंट मामले झूठे भी पाए गए हैं। मंडे को छेड़छाड़, रेप के प्रयास समेत ब् महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं.

 

जनवरी से सितंबर तक क्क्फ्0 मामले

क् जनवरी से फ्0 सितंबर ख्0क्7 तक सिटी में महिला उत्पीड़न के क्क्फ्0 केस रजिस्टर्ड किए गए। इनमें म्ख्0 मामलों की विवेचना पेंडिंग चल रही है। पुलिस ने मामला गलत पाने पर क्9ख् केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी और 8 केस एक्सपंज कर दिए। हालांकि फ्क्0 मामलों में चार्जशीट लगाई है। सबसे ज्यादा केस दहेज उत्पीड़न के फ्7ब् और बहला-फुसलाकर अपहरण के फ्फ्म् केस रजिस्टर्ड किए गए। शीलभंग और छेड़छाड़ के फ्फ्ख् केस रजिस्टर्ड किए गए हैं।

 

केस 1

किला छावनी में एक युवती के साथ मनचले ने राह चलते छेड़छाड़ की। सैटडरडे को जब मनचले ने युवती को एक बच्चे के हाथ लव लेटर भेजकर होटल में बुलाया। युवती ने परेशान होकर उससे मिलने की प्लानिंग की और फिर मौका पाकर शोर मचा दिया। जिसके बाद पब्लिक ने मनचले की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मनचला कई महीने से युवती का पीछा कर रहा था। युवती प्राइवेट जॉब करती है। उसे बाकरगंज का इमरान अश्लील कमेंट कर परेशान करता था।

 

केस 2

किला के बाकरगंज में एक महिला को मनचला काफी दिनों से परेशान करता है। वह महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करता है। मनचले से परेशान होकर महिला ने अपना घर छोड़ दिया और दूसरे जगह किराये पर रहने लगी है। एक महीने से अधिक घर से बाहर न होने पर भी मनचला परेशान करता है। मंडे को महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। किला में आठवीं क्लास की छात्रा को भी एक मनचला काफी दिनों से परेशान कर रहा है।

 

केस 3

रादरी थाना अंतर्गत नाइंथ क्लास की छात्रा ने पड़ोसी युवकों पर बार-बार घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की। छात्रा, मंडे को अपनी बहन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत की। उसने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिया है। वहीं पुलिस के मुताबिक छात्रा के परिजनों का पड़ोसियों से झगड़ा चल रहा है। पहले भी छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसके बाद दूसरे पक्ष ने आईजीआरएस में शिकायत की थी।

 

केस 4

सुभाषनगर थाना अंतर्गत एक युवती के साथ में अनुज ने रेप का प्रयास किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर अनुज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। मंडे को पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया। अनुज, बीकॉम का स्टूडेंट है। उसने बताया कि लड़की उसकी चचेरी बहन की ननद है। बहन की ससुराल वाले सही न होने पर उसके ताऊ ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके चलते उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Crime News inextlive from Crime News Desk