- बीसीबी के मैदान पर अमृतसर और लखनऊ की टीम के बीच चल रहा था मैच

-एक गोल को लेकर हुआ विवाद, अमृतसर की खिलाड़ी ने लखनऊ की खिलाड़ी को किया लहूलुहान

<द्गठ्ठद्द>क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ<द्गठ्ठद्दद्गठ्ठस्त्र> :

बरेली कॉलेज बरेली के मैदान पर चल रहे नॉर्थ जोन महिला हॉकी टूर्नामेंट के दौरान वेडनसडे को हॉकी खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। अमृतसर और लखनऊ की टीमों के बीच मुकाबला चल रहा था। तभी एक गोल को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें अमृतसर की महिला खिलाड़ी ने लखनऊ की खिलाड़ी के सिर पर हॉकी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मैदान में खिलाडि़यों के बीच हॉकी चलते देख मौके पर रेफरी और कोच दौड़ और खिलाडि़यों को अलग किया। जिसके बाद अमृतसर की खिलाड़ी को रेड कार्ड देकर मैच से बाहर कर मामला शांत करा दिया।

दो लीग मैच भ्ाी कराए गए

-एमजेपीआरयू में पहला मैच दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली का सीजेएम विश्वविद्यालय कानपुर से हुआ जिसमें दिल्ली ने कानपुर को 4-0 से हराया।

-दूसरा मैच जेएनडीयू अमृतसर का एमजेपीआरयू बरेली से हुआ। जिसमें जेएनडीयू ने एमजेपीआरयू को 8-0 से हराया।

-तीसरा मैच दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली का महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक का हुआ। जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने दिल्ली को 6-0 से हराया।

-इसके साथ शाम को एक लीग मैच महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक का कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र से हुआ। जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने कुरूक्षेत्र को 3-0 से हराया।

-जबकि बरेली कॉलेज बरेली के मैदान में हुआ पहला मैच श्री गुरू ग्रंथ साहब विश्वविद्यालय का कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के बीच हुआ। जिसमें कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र ने गुरू ग्रंथ साहब विश्वविद्यालय को 4-0 से हराया।

-दूसरा मैच लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ का पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला से हुआ। जिसमें लखनऊ ने 3-0 से जीत हासिल की।

-तीसरा मैच लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ का पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला से हुआ। जिसमें लखनऊ ने 1-0 से जीत हासिल की।

-लीग मैच जेएनडीयू अमृतसर और लखनऊ के बीच हुआ। जिसमें जेएनडीयू ने लखनऊ को 2-1 से हरा दिया।

आज होंगे चार लीग मैच

-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक का जेएनडीयू अमृतसर से होगा

-कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र का लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ से होगा

-जेएनडीयू विश्वविद्यालय अमृतसर का कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र से होगा

-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक का लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ से होगा