- फेसबुक पेज पर पब्लिक से शिकायत करने की अपील

- 1090 पर अब गर्ल चाइल्ड लेबर रोकने में निभाएगी अहम भूमिका

Meerut : महिलाओं से छेड़छाड़ पर रोकथाम लगाने के लिए शुरू की गई वूमेन पावर लाइन क्090 पर अब गर्ल चाइल्ड लेबर रोकने में अहम भूमिका निभाएगी। पब्लिक वूमेन पावर लाइन पर गर्ल चाइल्ड लेबर की शिकायत की जा सकेगी। सीयूजी नंबरों में कॉलर ट्यून के जरिए इसका प्रचार किया जा रहा है।

लड़कियों को पढ़ाना है जरूरी

वूमेन पावर लाइन का दायरा बढ़ाने के लिए फेसबुक पर पेज क्रिएट किया गया है। इसके बाद सभी जिलों के स्कूलों में पावर एंजेल बनाई गई। इसी के तहत अब वूमेन पावर लाइन ने गर्ल चाइल्ड लेबर रोकने की तैयारी की है.फेसबुक पेज पर दो लड़कियों को सिर पर बोझा उठाते हुए तस्वीर दिखाई गई है। तस्वीर में लड़कियों को मजदूरी न कराकर पढ़ाने की अपील की गई है। साथ ही साथ ही पब्लिक आसपास हो रही घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई है।

दहेज की भी करें शिकायत

वहीं वूमेन पावर लाइन की ओर से दहेज पीडि़त महिलाओं की भी शिकायत करने की अपील की गई है। इसके लिए रितु नाम की लड़की की दहेज के खातिर हत्या कर देने का उदाहरण दिया गया है।

सीयूजी नंबर से प्रचार

पुलिस-प्रशासन व अन्य विभाग के अधिकारियों को पब्लिक की सुविधा के लिए सीयूजी नंबर दिए गए हैं। अब इन सीयूजी नंबर के जरिए ही क्090 को पब्लिक के लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहा है। सभी सीयूजी नंबर पर युवा जोश की कॉलर ट्यून बजती है, जिसमें सबसे पहले महिला सुरक्षा को लेकर क्090 के बारे में बताया जाता है।

वर्जन

क्090 के दायरे को बढ़ाया गया है। इस दायरे को बढ़ाने का सबसे बड़ा मकसद महिलाओं की सुरक्षा को और भी ज्यादा पुख्ता करना है। इसके लिए फेसबुक पेज भी बनाया गया है।

- पंकज यादव, डीएम