5 माह में दर्ज हुए दुराचार के 38 मामले

31 मामले 15 मई तक दुराचार के दर्ज हुए

1 महीने में बढ़ गए सात दुराचार के मामले

75 मामले दून के विभिन्न थानों में महिला अपराध के हुए दर्ज

- शादी का झांसा देकर 7-8 साल से शारीरिक शोषण करता रहा युवक

- पटेलनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवति का करवाया मेडिकल

- दून में इस साल 15 जून तक दुराचार के 38 मामले हुए दर्ज

DEHRADUN: राजधानी देहरादून में मानवता को शर्मशार करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां महिलाओं से दुराचार और छेड़छाड़ के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पटेलनगर कोतवाली में भी एक ऐसा ही मामला सामने है। जहां एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर 7-8 सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवक की शादी दूसरी जगह तय होने पर युवती ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं दूसरा मामला कोतवाली का है, जहां एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

नयागांव की रहने वाली एक युवती ने मंगलवार को पटेलनगर थाने में लिखित तहरीर दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर 7-8 साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन अब युवक किसी और के साथ शादी करने जा रहा है। युवती ने रोहित नाम के युवक पर यह आरोप लगायें हैं। छानबीन में पुलिस ने बताया कि युवक मेडिकल लाइन में है और लगभग 7-8 साल से इनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।

घर में घुस कर की मारपीट

कोतवाली थाना पुलिस में भी एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। डांडीपुर मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है कि कुछ व्यक्तिों ने उसके घर में घुसकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके कपड़े फाड़ दिये। साथ ही उसको मारने की धमकी भी दी। महिला ने चमन लाल नाम और उसके साथियों पर यह आरोप लगायें हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पांच माह में रेप के फ्8 मामले

राजधानी देहरादून में लगता है महिलाएं ही नहीं नाबालिग भी अब सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार दुराचार और छेड़छाड़ के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दून पुलिस ने इस साल क्भ् जून तक महिलाओं और नाबालिगों के साथ दुराचार के फ्8 मामले दर्ज किये हैं। जबकि क्भ् मई तक दून में दुराचार के फ्क् मामले दर्ज हुए थे। ऐसे ही महिला अपराध को लेकर दून पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में विभिन्न थानों में 7भ् मामले दर्ज किये हैं।