- हम बदलेंगे, युग बदलेगा का दिया नारा

FATEHPUR: बिंदकी नगर के ललौली रोड स्थित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से शिव जी की बारात निकाली गई। इस बारात में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश रख नगर भ्रमण को निकलीं।

शिव जी की बारात नगर के ललौली रोड, पैगम्बरपुर, जहानपुर, खजुहा चौराहा, मेन बाजार, फाटक बाजार, घियाही गली, गांधी चौराहा, तहसील रोड व ललौली चौराहा होते हुए होते पुन: ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंची। यहां पर आयोजित एक कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारी सीता व दिव्या बहन ने कहा कि सब आत्माओं के एक पिता परमात्मा शिव है। यह दु:खहर्ता, सुखकर्ता, मुक्तेश्वर व पापकटेश्वर हैं।