- मेरठ रीजन में रखी जाएंगी 25 महिला कंडक्टर

- 12 महिलाओं को विभाग ने सौंपे ज्वाइनिंग लेटर

Meerut: यूपी परिवहन निगम की बसों में आने वाले दिनों में महिलाएं भी टिकट काटती नजर आएंगी। मेरठ सहित पूरे प्रदेश में इसका खाका तैयार कर लिया गया है। अकेले मेरठ रीजन में 25 महिला कंडक्टर भर्ती करने की योजना तैयार की गई है। जिसमें से 12 को विभाग ने ज्वाइन लेटर भी सौंप दिए हैं। साथ ही अन्य के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जो जनवरी फस्ट वीक तक अपना पदभार संभाल लेंगी।

मिला ज्वाइन लेटर

अधिकारियों के अनुसार इस समय मृतक आश्रित, अप्रेंटिस, संविदा व डायरेक्ट भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पूरे प्रदेश में तीनों कैटेगिरी के 3700 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें मृतक आश्रित में 1200, संविदा पर 910, और डायरेक्ट 1600 पद पर प्रक्रिया चल रही है।

इनकी भी लगेगी ड्यूटी

रोडवेज में पहले लेडीज कंडक्टर हुआ करती थी। लेकिन पैसेंजर द्वारा की जाने वाली अभद्रता के चलते उनकी ड्यूटी दूसरे पटल पर लगा दी गई। अब उन्हे दोबारा से कंडक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वर्जन

अभी मेरठ में 12 महिलाओं को ज्वाइनिंग लेटर सौंपा गया है। मेरठ सहित पूरे प्रदेश में महिला कंडक्टर भर्ती की गई हैं।

-आरके वर्मा, एआरएम

---

पहले भी थीं महिला कंडक्टर

2013 में यूपी रोडवेज की ओर से महिला स्पेशल सिटी बस सेवा की शुरुआत की थी और इसके लिए महिला कंडक्टर की नियुक्ति भी की गई थी। लगभग डेढ़ साल बाद उचित राजस्व न मिलने की वजह से ये बस सेवा बंद कर दी गई। अब साधारण यात्री बसों में भी महिला कंडक्टर नियुक्त करने का प्लान बनाया गया है।