18 मेंबर्स की इस पूजा कमिटी में महिला मेंबर्स की संख्या 15 है

2007 में हुई थी शुरुआत
दुर्गा पूजा कमिटी की प्रेसिडेंट झरना रानी सरकार ने बताया कि आस्था स्पेस टाउन दुर्गा पूजा कमिटी का गठन वर्ष 2007 में हुआ था। सोसाइटी की महिलाओं ने सोचा कि क्यों न पहली बार महिलाएं ही मिल कर दुर्गा पूजा सेलिब्रेट किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके अरेंजमेंट को सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद शुरू हुआ सफर अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि उनकी पूजा कमिटी को जमशेदपुर दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा रजिस्टर्ड किया गया है।
कमिटी में ज्यादातर मेंबर महिलाएं ही हैं.

18 मेंबर्स की इस पूजा कमिटी में महिला मेंबर्स की संख्या 15 है, जबकि केवल 3 ही मेल मेंबर्स हैं। इसके बाद भी कमिटी द्वारा हर साल सेलीब्रेशन को और बेहतर बनाए जाने की कोशिश की जाती है। झरना सरकार ने बताया कि इस साल पंडाल पंचमी तक बन जाएगा। इसके बाद प्रोग्राम्स शुरू हो जाएंगे। इसमें
षष्ठी को डांडिया, सप्तमी को गुजराती व बंग्ला डांस परफॉर्मेंसेज और बच्चों का डांस परफॉर्मेंस, अष्टमी को ग्रुप डांडिया क्वीन डांस कॉम्पटीशन होगा। इसके बाद नवमी और दशमी के प्रोग्राम होंगे।  

हर काम करती हैं महिलाएं
कमिटी मेंबर्स फंड कलेक्शन से लेकर पूजा पंडाल बनवाने तक की सारी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। झरना रानी सरकार ने बताया कि कमिटी मेंबर्स द्वारा सोसाइटी से फंड कलेक्शन किया जाता है, जिसमें हर कोई एक्टिव पार्टिसिपेशन देता है। उन्होंने बताया कि हर साल करीब 4 लाख फंड कलेक्ट हो जाता है। इसके बाद मेंबर्स ही पंडाल को बनवाने के लिए कारीगर बुक करने से लेकर मूर्ति ऑर्डर करने तक का काम करती हैं। उन्होने बताया कि हम लोग लोकल में मूर्ति ऑर्डर करते हैं। इसके अलावा सोसाइटी के लोग भी हर काम में हाथ बटाते हैं.द्भये है कमिटी मेंबर्स की लिस्ट

प्रेसिडेंट    बासवी राय और झरना सरकार।
वाइस प्रेसिडेंट    शालिनी सिन्हा, उषा सिंह, दुर्वा चटर्जी, अनीता चौरसिया और रूबी उपाध्याय।
सेक्रेटरी    के धनलक्ष्मी।
डिप्टी सेक्रेटरी    सुधा सिंह, मीरा शाह, सुमति रंजन सिंह, दीपाली चौधरी, अंजली गुप्ता।
ट्रेजरर    केडी गुप्ता।
वाइस ट्रेजरर    विजय दास
असिस्टेंट ट्रेजरर    काकुली नंदी
ऑडिटर    एसके राय, काली प्रसाद

Report by: jamshedpur@inext.co.in