- सभी विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

- विस चुनाव के परिणाम में महिला मतदाताओं का होगा अहम रोल

BAREILLY:

विस चुनाव में इस बार आधी आबादी का दबदबा होगा। फिलहाल, मतदाता सूची में दर्ज हुए आंकड़े कुछ इसी ओर इशारा कर रहे है। क्योंकि पिछले पांच वर्षो में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या मतदाता सूची में बढ़ी है। यही वजह है कि महिला मतदाताओं का प्रभाव किसी एक विधानसभा क्षेत्र में नहीं बल्कि बरेली की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कायम हुआ है। ऐसे में विस चुनाव के परिणाम में महिला मतदाताओं का अहम रोल हो सकता है।

सभी विस क्षेत्र में महिलाएं आगे

बरेली जिले में 9 विधानसभा है। इनमें कैंट, शहर, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, फरीदपुर और बहेड़ी शामिल है। महिला मतदाताओं का प्रतिशत 2012 विधानसभा चुनाव से अब तक 20 से 25 फीसदी तक बढ़ा है। सबसे अधिक नवाबगंज, शहर और आंवला विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जबकि, इसकी अपेक्षा पुरुष मतदाता बमुश्किल 21 फीसद तक नाम दर्ज करा पाए हैं। फरीदपुर और मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में तो 15 फीसदी के नीचे ही सिमट गए हैं। ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डाले तो भी पुरुष मतदाता महिलाओं के आगे टिकते नजर नहीं आ रहे हैं। पुरुष मतदाता की संख्या में जहां 18.41 फीसदी इजाफा हुआ है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 22.81 फीसदी बढ़ी है। जिले में टोटल मतदाताओं की संख्या 30,51,708 हैं।

प्रशासन का अहम रोल

मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या बढ़ने की पीछे प्रशासन का भी अहम रोल रहा है। विस चुनाव के पहले नए वोटर्स को जोड़ने के लिए जिले के 3239 पोलिंग बूथ पर कैंप लगाए गये थे। इसके अलावा बीएलओ ने घर-घर जाकर वोटर्स को जोड़ने का काम किया। हालांकि, इस प्रयास में महिलाएं पिछड़ गई थीं। लिहाजा, चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इसका असर भी दिखा। जिले भर में चलाए गए विशेष अभियान में महिला मतदाता बड़ी संख्या में जुड़ीं, जिससे उन्होंने पुरुष मतदाताओं पर दबदबा बना लिया।

टोटल फैक्ट 2012 - 2016 - बढ़त - प्रतिशत

महिला 1126356 - 1383278 - 259483 - 22.81

पुरुष 1408861 - 1668344 - 256922 - 18.41

विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति

विस.क्षेत्र 2012 - 2016 - बढ़त - प्रतिशत

कैंट महिला 127266 - 155289 - 28023 - 22.01

पुरुष 158260 - 186736 - 28476 - 17.99

शहर महिला 149376 - 186634 - 37258 - 24.94

पुरुष 187322 - 228565 - 41243 - 22.01

भोजीपुरा महिला 128719 - 157513 - 28794 - 22.30

पुरुष 158003 - 189013 - 31010 - 19.62

बिथरी महिला 130903 - 161474 - 30571 - 23.35

पुरुष 169189 - 200053 - 30864 - 18.24

मीरगंज महिला 122145 - 148275 - 26130 - 21.39

पुरुष 151976 - 175562 - 23586 - 15.51

नवाबगंज महिला 114629 - 144242 - 29613 - 25.83

पुरुष 139981 - 170611 - 30630 - 21.88

आंवला महिला 107929 - 134436 - 26507 - 24.55

पुरुष 137971 - 162391 - 24420 - 17.69

फरीदपुर महिला 115976 - 138333 - 22357 - 19.27

पुरुष 148151 - 168346 - 20195 - 13.63

बहेड़ी महिला 129413 - 157082 - 27669 - 21.38

पुरुष 158008 - 187067 - 29059 - 18.39