- आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार, आरोपी फरार

फीरोजाबाद : श्रमिक को काम में तेजी लाने की हिदायत देना एक ठेकेदार को महंगा पड़ गया। टोकाटाकी से क्षुब्ध श्रमिक ने ठेकेदार पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से ठेकेदार गंभीर रूप से घायल है। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला लाइनपार थानान्तर्गत इंडस्ट्रियल स्टेट के निकट स्थित कॉरोनेट कारखाने का है। फैक्ट्री के एक हिस्से में कांच आयटम पर स्टीकर लगाने का काम चल रहा है। थाना उत्तर के जैन नगर खेड़ा निवासी ठेकेदार ¨रकू यादव (28) पुत्र नरेंद्र यादव कुछ श्रमिकों से काम करवा रहे हैं। दीपावली का त्यौहार नजदीक है। इसलिए माल जल्दी तैयार करने का दबाव सभी पर है। बुधवार रात ठेकेदार ने सभी श्रमिकों से काम जल्दी जल्दी निपटाने को कहा। इसी बात पर श्रमिक राहुल का ¨रकू से विवाद हो गया। बाद में बात बढ़ती चली गई।

आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली ¨रकू की पीठ में लगी। जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से वहां काम कर रहे अन्य श्रमिकों में भगदड़ मच गई। मौका पाकर राहुल मौके से भाग गया। श्रमिक ¨रकू को ट्रॉमा सेंटर लेकर आए यहां उसकी गंभीर हालत देख आगरा रेफर कर दिया। फाय¨रग की सूचना पर सीओ सदर जगदीश सिंह एवं थाना लाइनपार प्रभारी जसपाल पवार भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। गुरूवार को उप निरीक्षक विवेक शर्मा ने आगरा जाकर घायल के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी दोनों में कुछ कहा सुनी हुई थी।

पुलिस मान रही हादसा

थाना लाइनपार प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही मुहल्ले में रहते हैं और मजदूरी करते हैं। दोनों एक दूसरे के मित्र हैं। घटना से कुछ देर पूर्व दोनों ने एक साथ खाना भी खाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में गोली गलती से चलने की बात सामने आई है। हालांकि पीडि़त पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर राहुल के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।