छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : छोटा गोविंदपुर में अन्ना चौक से हुडको डैम तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण पर 205 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर को फोरलेन बनाया जाएगा। 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का सर्वे करने वाली कंपनी रांची डिजाइन एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने इसका प्राक्कलन तैयार कर लिया है। प्राक्कलन को तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद नवंबर में इसका टेंडर किया जाएगा।

हो सकता मामूली फेरबदल

प्राक्कलन को तकनीकी स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता शशांक कुमार के पास भेजा गया है। मुख्य अभियंता प्राक्कलन में मामूली फेरबदल कर सकते हैं। या इसे हूबहू स्वीकृत कर देंगे। मुख्य अभियंता की स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार होगी और इसके बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा।

अन्ना चौक-पिपला रोड पर बनेगा फ्लाईओवर

ये फ्लाईओवर 10.5 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित अन्ना चौक-पिपला रोड पर बनाया जाएगा। अन्ना चौक-पिपला रोड का निर्माण 62 करोड़ रुपये की लागत से होना है। इसकी प्रक्रिया शुरू है। ये सड़क स्वर्णरेखा नदी पर लुआबासा में प्रस्तावित पुल को टेल्को क्षेत्र से जोड़ेगी।

लुआबासा में पुल बनकर है तैयार

अभी स्वर्णरेखा नदी पर लुआबासा में एक पुल बन कर तैयार है। इसका पहुंच पथ नहीं बना है। इसी के बगल में पथ निर्माण विभाग एक और पुल बनाने जा रहा है। अन्ना चौक-पिपला सड़क इन्हीं दोनों पुलों का संपर्क मार्ग होगा।

नहीं टूटेंगे मकान व दुकान

लुआबासा पुल के पहुंच पथ के निर्माण में अन्ना चौक से हुडको डैम के बीच जगह काफी संकरी है। यहां सड़क निर्माण के लिए बड़ी संख्या में लोगों की इमारतें जद में आ रही हैं। इन दुकान-मकान को तोड़ कर ही निर्माण संभव है। इसलिए सरकार ने इन दुकान-मकानों को बचाने के लिए ही यहां फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है।