VARANASI : कृषि अर्थशास्त्र विभाग (बीएचयू) एवं इंदिरा गांधी शोध विकास संस्थान (मुंबई) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय वर्कशॉप का बुधवार को इनागरेशन हुआ। जिसमें 'गरीबी, भूख, खाद्य सुरक्षा एवं पोषण : अवधारणा से मापन तक' पर चर्चा की गयी। चीफ गेस्ट प्रो। एमएच सूर्यनारायण ने कहा कि गरीबी और भूख के निदान की दिशा में अफ्रीका का प्रयास दक्षिण एशियाई देशों की तुलना में बेहतर है। संस्थान के डायरेक्टर प्रो। रवि प्रताप सिंह ने प्रोटीन युक्त प्रजातियों के विकास पर जोर दिया। इस संबंध में संस्थान में किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। कहा कि देश में खाद्यान्न उत्पादकता में वृद्धि के बावजूद नीतियों के चलते ही गरीबी व अल्पपोषण की समस्या है। डीन प्रो। सूबेदार सिंह ने बीएचयू के इतिहास की चर्चा की। डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो। विनय कुमार सिंह, डॉ। भारती कुलकर्णी व डॉ। चंद्रशेखर ने भी विचार व्यक्त किए। वेलकम प्रो। एचपी सिंह व संचालन प्रो। राकेश सिंह ने किया।