-केसीसी के बीएड डिपार्टमेंट की कार्यशाला में बोले केयू के एग्जामिनेशन कंट्रोलर

-डॉ पाणि ने शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया

JAMSHEDPUR: मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित करीम सिटी कॉलेज में बीएड डिपार्टमेंट में दो साल के नये पाठ्यक्रम पर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन गया। मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा। पीके पाणि उपस्थित थे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डा। मो। जकारिया ने की। दो सत्रों में कार्यशाला संचालित हुई। प्रथम सत्र में पाठ्यक्रम की रूपरेखा एवं मूल्यांकन विधि पर विभागाध्यक्ष डा। सुचेता भुइयां एवं प्राध्यापिका डा। संध्या सिन्हा ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विशद चर्चा की।

दूसरा सत्र विमर्श का

दूसरा सत्र बातचीत एवं विचार-विमर्श का था। इस सत्र में डा। पाणि ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि दो साल के बीएड कोर्स के लिए फ‌र्स्ट सेमेस्टर में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए ग्रेड निर्धारित किया गया है। फ‌र्स्ट सेमेस्टर उत्तीर्ण किये बिना छात्र दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा तो क्या क्लास भी एटेंड नहीं कर सकता। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि तकनीकी कारणों के कारण यह सेशन लेट चल रहा है, लेकिन दो साल में ही नये सिलेबस को पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तकनीकी कारण के कारण कॉलेज लेवल पर ही फ‌र्स्ट सेमेस्टर का इंटरनल मा‌र्क्स दिया जायेगा। इसके बाद दूसरे सेमेस्टर से लेकर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा व मा‌र्क्स क्राइटेरिया विश्वविद्यालय द्वारा तय की जायेगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षा को कोई भी संचय कर नहीं सकता। इसे बांटने पर ही ज्ञान बढ़ता है। डा। मो। जकारिया ने कार्यशाला के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक जरूरी कदम बताया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डा। सुचेता भुइयां एवं डा। संध्या सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रो। परवीन उस्मानी, प्रो। नुसरत, प्रो। शिबानुर रहमान, प्रो। अनामिका तथा अन्य कार्यालय कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

इन्हें भी जानना जरूरी

-दो साल के बीएड कोर्स को चार सेमेस्टर में बांटा गया है। सभी सेमेस्टर छह माह का है।

-औड सेमेस्टर जुलाई से लेकर दिसंबर तथा इवेन सेमेस्टर जनवरी से लेकर जून तक चलेगा।

-इंटर्नशिप : पहला साल-चार कार्यदिवस सप्ताह (सेकेंड सेमेस्टर), दूसरा साल-क्म् कार्यदिवस सप्ताह (तीसरा व चौथा सेमेस्टर), कुल कार्यदिवस सप्ताह : ख्0 सप्ताह

-प्रत्येक सेमेस्टर में क्क्0 दिन का कार्यदिवस होगा।

-कुल थ्योरी पेपर दस हैं। इसमें ब्ब् क्रेडिट अंक मिलने का अवसर है।

-चार ईपीसी कोर्स हैं, इसमें छात्रों के पास क्ख् क्रेडिट अंक लाने का अवसर है।

-स्कूल इंटर्नशिप भ् माह का होगा। इसमें छात्र क्फ् क्रेडिट तक अंक प्राप्त कर सकते हैं।

-टोटल नंबर ऑफ क्रेडिट 7ख् है। फ‌र्स्ट सेमेस्टर में क्9, दूसरे सेमेस्टर में क्7, तीसरे सेमेस्टर में क्म् तथा चौथे सेमेस्टर के लिए ख्0 क्रेडिट अंक निर्धारित किया गया है।

-7ख् क्रेडिट अंक के लिए कुल पूर्णाक क्फ्00 है। इसमें फ‌र्स्ट सेमेस्टर में फ्भ्0, दूसरे व तीसरे सेमेस्टर में फ्00, चौथे सेमेस्टर में फ्भ्0 पूर्णाक शामिल हैं।

(नोट : फ‌र्स्ट सेमेस्टर में क्9 क्रेडिट में छात्र अगर कम से कम क्क् क्रेडिट लाते हैं तभी उसे उत्तीर्ण माना जायेगा.)