-31 मार्च तक योजना के अंतर्गत 1007 योजनाएं होगी पूरी

क्कन्ञ्जहृन्: सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने में जुटी बिहार सरकार को व‌र्ल्ड बैंक से इस साल 456 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद मिलेगी। विश्वबैंक की मदद से चलने वाली परियोजना के तहत प्रदेश के 10 जिलों का चयन किया गया है। यहां पंचायतों में नागरिकों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिन जिलों की 119 ग्राम पंचायतों में विश्व बैंक द्वारा वित्तीय मदद मिल रही है उनमें पटना, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, सारण, पूर्वी चंपारण तथा बेगूसराय शामिल हैं।

1628 वार्डो में पेयजल व्यवस्था

विश्व बैंक की मदद से अगले तीन वर्षो में 1628 वार्डो में घर-घर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। विश्व बैंक के सहयोग से बहुद्देश्यीय जलापूर्ति योजना के तहत इस माह के अंत तक पश्चिम चंपारण की घोघा जलापूर्ति योजना से 7000 घरों को जलापूर्ति होगी। नालंदा जिले के सिलाव में 11000 घरों को जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नवादा के रजौली बहुद्देश्यीय जलापूर्ति योजना जून में शुरू कराने को कहा है। बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में जलापूर्ति योजना अग्रसर है। विश्व बैंक की मदद से 133 एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना प्रगति पर है।