वर्ल्ड बैंक ने क्यों माना जीएसटी है जटिल

दरअसल वर्ल्ड बैंक ने दुनिया भर में टैक्स रेट और टैक्स स्लैब की तुलना करके एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कुल 115 देशों की कर व्यवस्था की तुलना की गई है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि भारत में जीएसटी काफी जटिल है। इतना ही नहीं टैक्स स्लैब भी 115 देशों में दूसरा सबसे ज्यादा है। भारत में जीएसटी इसलिए जटिल मानी जा रही है क्योंकि यहां जीएसटी की 5 दरें 0 प्रतिशत, 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत है। साथ ही ये टैक्स राज्य के लिए अलग और केंद्र के लिए अलग वसूले जाते हैं। इस तरह देखा जाए तो दोहरा जीएसटी लगता है, हालांकि दरें कुल मिलाकर स्लैब के बराबर ही रहती है।

यूनाइटेड अरब अमीरात में नहीं लगता टैक्स

मध्य पूर्व एशिया के अन्य देशों की अपेक्षा यूनाइटेड अरब अमीरात में जनजीवन सामान्य है। यहां विभिन्न संस्कृतियों को मानने वाले लोग हैं। तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाला यह देश भी टैक्स फ्री है। हर तरह की संस्कृति के लिए माहौल और टैक्स फ्री होने के कारण यह देश लोगों के मनोरंजन और खानपान के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां एक अच्छी शिक्षा के लिए बेहतरीन सुविधाएं और महौल है। हालांकि सरकारी भ्रष्टाचार यहां एक चिंता का विषय बना हुआ है। यदि सिर्फ इस बात को छोड़ दें तो यहां कानून व्यवस्था अन्य स्थानों के मुकाबले बहुत बेहतरीन है।

मोनेको में दुनिया में सबसे कम है क्राइम

पूरे यूरोप में मोनेको को खूबसूरत जगह के तौर पर माना जाता है। यहां तटों को इस प्रकार तैयार किया गया है यहां दुनिया भर के बेहतरीन याट लंगर डाले रहते हैं। मोनेको का क्षेत्रफल वेटिकन सिटी से थोड़ा सा ही ज्यादा होगा। यहां दुनिया में सबसे कम क्राइम रेट है। हालांकि टैक्स फ्री देश होने के बावजूद इस देश में रहना काफी महंगा पड़ता है। यूरोप के किसी भी इलाके से यहां कमरों का किराया दोगुना या उससे ज्यादा ही होगा। यदि आपके पास 5 करोड़ डॉलर हों तो उसे मोनेको के बैंक में जमा कराके आप 3 महीने से भी कम समय में यहां रहने का परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

अंडोरा में आते हैं सस्ती सिगरेट खरीदने

स्पेन और फ्रांस के बीच पहाडि़यों में बसा अंडोरा एक टैक्स फ्री देश है। यूरोपीय संघ इस पर लगातार टैक्स लगाने का दबाव बनाए हुए है। दबाव में यूरोपीय संघ को संतुष्ट करने के लिए अंडोरा ने इनकम टैक्स लगा तो दिया गया है लेकिन इसकी दरें नाम मात्र होने की वजह से यह देश अब भी टैक्स फ्री बना हुआ है। यह देश वैट फ्री भी है तो पर्यटकों को यह देश रिलैक्स करने का अड्डा बन चुका है। यही वजह है कि यूरोप में यहां चीजें सबसे ज्यादा सस्ती मिलती हैं। लोग पर्यटन के लिए ही नहीं खरीदारी करने में आते हैं। सिगरेट, शराब, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए यह देश आसपास के यूरोपीय देशों के लोगों के लिए एक बेहतरीन अड्डा बन चुका है।

Business News inextlive from Business News Desk