दखल देना बंद करे

जानकारी के मुताबिक एक बार फिर अमेरिकी सेना का एक बी-2 बमवर्षक विमान उड़ता देखा गया है। जिसको लेकर भारत में चीन के राजदूत ली युचनेग ने अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया। उन्होंने दक्षिण चीन सागर में क्षेत्र के बाहर के देशों को दखल नहीं देने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जिन देशों का इस क्षेत्र में कोई संबंध नहीं है वे इस तरह से यहां पर दखल देना बंद करे दें। यह ठीक नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका और भारत को साफ तौर पर संकेत दिया है। इतना ही चीन ने यह भी कहा कि इस मामले में शक्ति प्रदर्शन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सही नहीं होगा। इसलिए उम्मीद की जाती है अगली बार अमेरिका ये कदम दोबारा नहीं दोहराएगा।

जहाजों को आजादी

वहीं चीन के राजदूत ली युचनेग की इस चेतावनी पर भाजपा नेता राम माधव ने कड़ा रुख जताया। उन्होंने चीन के इस रुख का विरोध किया। उनका कहना है कि जहाजों के आने-जाने की आजादी है। उनका कहना है कि आज हिंद महासागर का दुनिया के अन्य देश भी पूरे हक से इस्तेमाल करते हैं। जिससे साफ है कि दक्षिण चीन सागर के मामले में भी ऐसा ही होना चाहिए। इस पर समय समय पर चीन को अपना अधिपत्य नहीं दिखाना चाहिए। उनका कहना है कि चीन को अपनी सोच बदलनी चाहिए। जिस तरह चीन ने विश्व की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया और उसमें अपनी भागीदारी जताई। उसी तरह उसे क्षेत्र में शांति को भी बढ़ाने के लिए ठोस कदम बढाने चाहिए। यह चीन और दुनिया के दूसरे देशों के हित में होगा।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk