कानपुर। संयुक्त राष्ट्र ने 2019 के लिए व‌र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी कर दी है। इस साल की रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड 156 देशों की सूची में सबसे ऊपर है। इसका मतलब है कि फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन गया है लेकिन इस मामले में भारत की स्थिति पिछले साल की तुलना में और बिगड़ गई है। पिछले साल भारत जहां 133वां सबसे खुशहाल देश था। इस बार वह सात स्थान नीचे खिसककर 140वें पर आ गया है। इजिप्ट, जाम्बिया और टोगो के बाद दुनिया में भारत ही सबसे खुशहाल देश है। यूएन की सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉलूशन नेटवर्क (एसडीएसएन) की 2019 व‌र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में बताया गया है कि खुशहाली के मामले में डेनमार्क इस साल दूसरे नंबर पर है।

भारत से आगे पाकिस्तान और चीन

बता दें कि यह रिपोर्ट लोगों की प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक आजादी, भरोसा, भ्रष्टाचार की गैर मौजूदगी और उदारता को खुशहाली का आधार बनाकर तैयार किया गया है। 156 देशों में भारत 140वां सबसे खुशहाल देश है जबकि उसके पड़ोसी पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश की स्थिति ज्यादा बेहतर है। पाकिस्तान दुनिया में 67वां सबसे खुशहाल देश है, तो लिस्ट में श्रीलंका 130वें, नेपाल 100वें और बांग्लादेश 125वें पोजीशन पर है। पाकिस्तान की स्थिति पिछले साल की तुलना में काफी सुधरी है। पिछले साल वह 75वां सबसे खुशहाल देश था। सबसे खुशहाल देशों के मामले में चीन भी इस साल भारत से बहुत आगे है। लिस्ट में चीन 93वें स्थान पर है।

top 10 यह हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश

ये हैं दुनिया के टॉप 10 खुशहाल देश

RankingCountry
1Finland
2Denmark
3Norway
4Iceland
5Netherlands
6Switzerland
7Sweden
8Newzealand
9Canada
10

Austria

International News inextlive from World News Desk