14,400 वर्ग मीटर में फैला

आज आपको बता रहे हैं एक अनोखे पेड़ के बारे में। एक ऐसा पेड़ जो दूर से देखने में तो जंगल की तरह ही प्रतीत होता है लेकिन ये सिर्फ एक पेड़ है। इसे दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ माना गया है। यह तकरीबन 14,400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। कोलकाता के आचार्य जगदीशचंद्र बोस बोटानिकल गार्डन में स्थित यह पेड़ वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : इंसान के बाल से 50 गुना छोटा है यह रोबोट

2800 हैं इसकी जटाएं

खबरों की मानें तो इस पेड़ को 250 साल हो गए हैं। इन सालों में यह लगातार फैलता गया। और आज यह इतना विशाल हो गया कि किसी जंगल से कम नहीं। इस पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह बरगद का पेड़ है। पेड़ की शाखाओं से जटाए पानी की तलाश में नीचे जमीन की ओर बढती हैं। वे बाद में जड़ के रूप में पेड़ को पानी और सहारा देने लगती हैं। इस पेड़ के साथ भी यहां सिलसिला चलता गया और ये इतना विशाल हो गया मानो पूरा जंगल ही हो। आपको बता दें फिलहाल इस बरगद की 2800 से अधिक जटाए जड़ का रूप ले चुकी है। 19वीं शताब्दी में यहां आये 2 चक्रवाती तूफानों ने इसकी मूल जड़ को उखाड़ दिया था जो बाद में फंगस लगने के कारण खराब हो गई।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk