-वन एवं पर्यावरण का संरक्षण विषय पर एसे कॉम्पटीशन

-चीफ गेस्ट मिनिस्टर सीपी सिंह ने विनर्स को किया सम्मानित

RANCHI (10 July):डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू में हरित क्रांति दिवस पर भारत विकास परिषद की ओर से निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसका सब्जेक्ट वन एवं पर्यावरण का संरक्षण था। मौके पर चीफ गेस्ट नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मौजूद थे। निबंध लेखन में जीतने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें सनोवर, पलक प्रज्ञा, प्राची, नेहा, स्वाति, पिंकी, रूचि, शशांक शेखर, रूपेश और रेणु कुमार शामिल हैं। मौके पर क्0वीं के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। विकास परिषद के सत्येंद्र मल्लिक मौजूद थे। वहीं प्रोग्राम में स्कूल प्रबंध समिति के प्रेसीडेंट राजेंद्र आर्य, प्रेम प्रकाश आर्य, सत्यदेव और प्रिंसिपल गुरमीत कौर माैजूद थीं।

रांची पावर मामले में सुनवाई क्ब् को

राजधानी रांची में बिजली वितरण का जिम्मा सौंपने की मांग लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को वितरण निगम की ओर से हाईकोर्ट में पक्ष रखा गया। न्यायमूर्ति आर मुखोपाध्याय की बेंच में सुनवाई हुई। विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा ख्0क्ख् में हुए करार को रद कर दिया गया था। रांची पावर की ओर से उसे गलत बताते हुए निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि बगैर किसी कारण के एक पक्षीय तरीके से सरकार ने करार रद करने का फैसला किया है। अगली सुनवाई क्ब् जुलाई को होगी।

धनबाद इंस्टीट्यूट में कैंपस प्लेसमेंट

स्पीड टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा धनबाद इंस्टीट्यूट में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें रिटेन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के माध्यम से कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया गया। कंपनी ने क्.8 लाख से लेकर फ् लाख तक का पैकेज दिया है। संस्थान के डायरेक्टर हुबलाल महतो और प्लेसमेंट हेड अमरनाथ कुमार ने यह जानकारी दी। सन्नी कांत सिंह, ओम प्रकाश यादव, पवन सिंह, ज्वाला प्रताप, संजय वर्मा, तुलिका सिन्हा और बसंत कुमार का फाइनल सेलेक्शन किया गया।