ऐसी है जानकारी

हालांकि, 'वाशिंगटन पोस्ट' में प्रकाशित खबर पर गौर करें तो ओबामा प्रशासन की ओर से न तो इस बात की पुष्टी की और न ही इस बात का खंडन ही किया गया है। बताया गया है कि नवाज शरीफ आगे आने वाली 22 अक्टूबर को अमेरिकी दौरा करेंगे। इस खबर पर भारत की ओर से चिंता जाहिर की गई है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का दिन पर दिन बढ़ता जखीरा अमेरिका समेत तमाम पश्िचमी देशों के लिए मुसीबत का सबब बनता जला रहा है। अमेरिका अब पाकिस्तान के परमाणु हथिशर कार्यक्रम को सीमित करने में लग गया है। इसके तहत इस्लामाबाद संग असैन्य परमाणु करार करने पर भी विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए पहले ही कहा जा चुका है।

भारत ने जताई ऐसी शंका

बता दें कि भारत की ओर से परमाणु खतरा संभावना जताई जा रही है। ऐसी संभावना कि परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइलों की रेंज को सीमित करने पर सहमति बन सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं भारत के परमाणु खतरे को देखते हुए तय जरूरतों के बाद पाकिस्तान परमाणु हथियार बनाने के कार्यक्रम को भी सीमित कर सकता है।

पाक के साथ भी हो सकता है समझौता

इसके बाद 2005 में भारत के साथ हुए परमाणु करार की तर्ज पर पाकिस्तान के साथ भी समझौता हो सकता है। वो बात और है कि पाक के साथ इस तरह की प्रक्रिया लंबे समय तक चल सकती है। अमेरिकी पहल पर ही एनएसजी ने भारत को छूट दी थी। 1980 में परमाणु कार्यक्रम का पता चलने और साल 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख हो गए थे।

ऐसा कहना है भारत का

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप कहते हैं कि भारत की ओर से कहा गया है कि उसने इस बारे में ऐसी भी रिपोर्ट पढ़ी है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जो ये मामला चर्चा में उठा है। जो भी विशेष डोजियर का परीक्षण कर रहा है उसे पाकिस्तान के परमाणु प्रसार का ट्रैक रिकॉर्ड मालूम होना चाहिए। भारत ने अमेरिका से असैन्य एटमी करार अपने परमाणु अप्रसार के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर ही किया है।

अमेरिका की शर्तें

अमेरिका की ओर से रखी गई शर्तें ऐसी है। पहली शर्त है पाकिस्तान अब और परमाणु कार्यक्रम में बंदिश लगाए। दूसरी है कि सिर्फ उतने ही हथियारों का निर्माण कराया जाए, जो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हों। तीसरी ये है कि एक तय रेंज के बाहर निशाना लगाने में सक्षम मिसाइलें न तैनात करे।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk