साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया के बीच का बॉर्डर
साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया के बीच का बॉर्डर दुनिया का सबसे खतरनाक बॉर्डर है।150 मील लंबे और 2.5 मील चौड़ा इस बॉर्डर पर करीब 2 लाख सैनिकों की तैनाती है। 2 लाख सैनिकों के साथ ये दुनिया का सबसे ज्यादा सैनिकों से घिरा सैन्य बॉर्डर है। 1950 के आसपास यहां के अधिकारियों ने यहां कई तरह की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इनमें से एक है जब 1976 में नॉर्थ कोरियंस ने लकड़ियां काटते समय उसी कुल्हाड़ी से वहां पहुंचे दो यूएस ऑफिसर्स को जान से मार दिया था।  

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का बॉर्डर
दोनों देशों में पनपने वाले आतंकवाद की वजह से इसकी सीमा पर भी लगातार तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर कई बार बॉर्डर पर गोलीबारी भी जारी रहती है। दोनों देशों की ओर से काफी प्रयास भी किए गए इस तनाव पर काबू पाने के। इसके बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया कि महज तीन महीने के अंदर इस बॉर्डर पर अफगान और पाकिस्तान सैनिकों के बीच करीब 3000 बार लड़ाई छिड़ने का रिकॉर्ड है।

सुडान और चैड के बीच का बॉर्डर
सुडान के दारफुर क्षेत्र और चैड में सिविल वॉर छिड़ने के बाद से दोनों देशों के बीच स्थितियां खराब हो गईं। अब दोनों देशों के बॉर्डर एरिया पर विद्रोही गुटों का साम्राज्य चलता है। ये विद्रोही गुट एक-दूसरे देश के लोगों को मारने-काटने पर आमादा रहते हैं। हाल ही में तो यहां स्थितियां इतनी खराब हो गईं थीं कि दोनों देशों को स्थिति में सुधार के लिए ज्वाइंट फोर्स का सहारा लेना पड़ा था। अभी भी 850 मील लंबे इस बॉर्डर पर बलात्कार, हत्या और छोटे बच्चों को पकड़कर विद्रोही गुटों में भर्ती करने जैसी घटनाएं होती ही रहती हैं।

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक बॉर्डर

चीन और नॉर्थ कोरिया का बॉर्डर
900 मील पर स्थित ये बॉर्डर दुनिया के सबसे खतरनाक बॉर्ड्स के क्रम में चौथे नंबर पर शामिल है। बताया गया है कि एक बार कोरिया में खराब आर्थिक स्थिति के कारण हजारों नॉर्थ कोरियन शरणार्थियों ने दोनों देशों के बीच इस बॉर्डर को पार करने की कोशिश की थी। इन सभी शरणार्थियों को पकड़ लिया गया और खूब प्रताड़ित करने के बाद इन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद इन सभी शरणार्थियों को जेल में बंद कर दिया गया, जिनमें से कई को उम्रकैद की भी सजा सुनाई गई।

भारत और पाकिस्तान का बॉर्डर
1947 में दोनों देशों के विभाजन के बाद से इसकी सीमा पर कई बार जंग छिड़ी। बीते 65 सालों में यहां हुए 3 बड़े वॉर ने दोनों देशों को खासा प्रभावित किया। आज भी यदा-कदा सीमा पर तनाव की स्थिति बनी ही रहती है। सीमा पर जंग छिड़ने की बड़ी घटनाएं सुनाई दे ही जाती हैं। यहां बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोग हमेशा ही दहशत के साए में जीते हैं। उन्हें दहशत होती है कि कब और न जाने किस समय सीमा पर गोलियां बरसने लगें और तनाव फैल जाए।

Hindi News from World News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk