-मार्केट बचाने के लिए व्यापारियों ने कराया गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ

-विधिक राय पर आवास विकास आज देगा रिपोर्ट

Meerut: सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेशों से मार्केट की सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने रविवार के गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ कराया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद भोग डाला गया व सभी व्यापारियों आस-पास के लोगों को प्रसाद वितरण कर मार्केट को बचाने की अरदास की।

धरना प्रदर्शन जारी

हाई कोर्ट से सेंट्रल मार्केट को लेकर आए ध्वस्तीकरण संबंधी आदेशों के विरोध में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। पिछले एक सप्ताह से काम काज छोड़कर धरने पर बैठे व्यापारी व उनके परिजनों ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई का पुरजोर विरोध करने की बात कही। धरने को संबोधित करते हुए संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि शासन से लेकर प्रशासन तक व्यापारियों ने अपने दर्द को पहुंचा दिया गया है। अब गेंद प्रशासन व आवास विकास के पाले में है। यदि इसके बावजूद भी ध्वस्तीकरण जैसा निर्णय लिया गया तो व्यापारी अपने हद से आने को मजबूर होगा।

आज आ सकती है विधिक रिपोर्ट

मार्केट के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा आवास-विकास के पाले में फेंकी गई गेंद के बाद आवास-विकास अधिकारियों ने इस पर विधिक राय लेने की बात कही थी। विधिक राय के लिए आवास-विकास अफसरों ने मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए मार्ग दर्शन करने की बात कही थी, जिसको लेकर विधिक रिपोर्ट सोमवार को उजागर की जाएगी।

इस दौरान सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा, महामंत्री विनोद अरोरा, विजेन्द्र अग्रवाल, अजय जैन, शिखर वाधवा व मंदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

ब्8 घंटे के गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के बाद भोग डाला है। सभी व्यापारी विधिवत धरने पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन को व्यापारी हित में निर्णय लेना चाहिए।

नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ