- सीटेट के अभ्यर्थियों का आरोप, फ‌र्स्ट पेपर के एक सवाल के जवाब के सभी विकल्प गलत

- एक्सपर्ट ने माना, गलत थे जवाब के सभी विकल्प

BAREILLY:

सीटेट का संडे को दो शिफ्ट में एग्जाम हुआ। दूसरी शिफ्ट में सीटेट के फ‌र्स्ट पेपर का एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों का आरोप था कि एक सवाल के सभी ऑप्शन गलत थे। वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि किस पर टिक करें।

यह था क्वेश्चन

पृथ्वी की सतह पर किसी वस्तु का भार क्या होगा, जिसका द्रव्यमान चंद्रमा की सतह पर 10 किलोग्राम है?

1. 10 किलोग्राम

2. 60 न्यूटन

3. 10 न्यूटन

4. 60 किलोग्राम

अभ्यर्थियों के आरोपों पर जब दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने फिजिक्स के कुछ एक्सपर्ट से बात की तो पता चला कि सवाल के जवाब के लिए जो विकल्प दिए गए हैं, वह सभी गलत हैं। बरेली के गवर्मेट इंटर कॉलेज के फिजिक्स के लेक्चरर डॉ। हरमेंद्रे ने बताया कि इसा सवाल को जवाब होगा, वह विकल्पों में है ही नहीं। और जो विकल्प दिए गए हैं, वो सभी गलत हैं।

यह है सही आंसर

डॉ। हरमेंद्र ने बताया कि किसी वस्तु का द्रव्यमान जितना चंद्रमा पर होता है, उतना ही पृथ्वी पर भी होगा। चूंकि पृथ्वी पर g (गुरुत्वीय त्वरणा) का मान 9.8 मीटर पर सेकेंड स्क्वायर है। अत: पृथ्वी पर इसका वजन 98 न्यूटन होगा।

------------------

जब मैंने सवाल के सभी जवाबों के विकल्पों को पढ़ा तो कन्फ्यूज हो गया। पहली नजर में ही पता चल गया कि इस कुछ तो गड़बड़ है।

सुमित सक्सेना

सवाल पढ़ने के बाद जब ऑप्शन देखे तो कुछ समझ में ही नहीं आया कि इसमें सही ऑप्शन क्या है। इसके चलते मेरा बहुत समय खराब हो गया।

स्वेता

----------------------