पूरी हुई साफ-सफाई
क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर सेंट मेरी चर्च में पिछले तीन वीक से तैयारियों का दौर चल रहा है। चर्च के फादर डेविड विंसेंट ने बताया कि पिछले तीन वीक से चर्च में साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ईश्वर के शद्ध वातावरण में आगमन के लिए चर्च का व्हाइटवॉश होता है।

की जा रही special pray
पिछले तीन वीक से चर्च में स्पेशल प्रे भी की जा रही है। फादर चौन्हस ने बताया कि स्पेशल प्रे क्रिसमस के दौरान की जाती है। जिसमें बाइबिल का सार सुनाया जाता है। माना जाता है कि स्पेशल प्रे के पवित्र शŽदों को सुनकर शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है।

24 को होगा स्पेशल प्रोग्राम  
क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर सेंट मेरी चर्च में कई स्पेशल प्रोग्राम्स होंगे। फादर डेविड विंसेंट ने बताया कि क्रिसमस की प्री इवनिंग पर चर्च की टीम आस-पास के एरियाज में जाकर कैराल सिंगिंग करेगी। रात 11 बजे से मिस्सा का बलिदान संस्कार होगा, इसके बाद पाप स्वीकार संस्कार किया जाएगा। फिर प्रभु के वेलकम का एनाउंसमेंट होगा। फादर जॉन मुंडू, फादर डेविड व फादर चौन्हस द्वारा स्पेशल प्रे होगी व बाइबिल पढ़ा जाएगा। इसके बाद लोग मध्यान्ह में एक दूसरे को क्रिसमस विश करेंगे।

'क्रिसमस की बाहरी तैयारियां कम आत्मिक ज्यादा होनी चाहिए.'
-फादर डेविड, सेंट मेरीज चर्च बिष्टुपुर

Report by: jamshedpur@inext.co.in