आगरा। यमुना पर बना अम्बेडकर ब्रिज सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। इस स्थान पर बार-बार सुसाइड की घटनाएं होने के चलते तमाम लोग तो इसे डेथ ब्रिज तक कहने लगे हैं। पुलिस की मानें तो तकरीबन हर छह माह के समय के दौरान इस ब्रिज से छलांग लगाने की घटना सामने आ जाती है। बुधवार की सुबह एक बार फिर से घटना हुई। एक लड़की ने यमुना में छलांग लगा दी। लोगों ने जब तक उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।

पहले ब्रिज पर किया था मुआयना

जोंस मिल जीवनी मंडी निवासी 20 वर्षीय लड़की ने बीए किया था। पिता ऑटो चलाकर परिवार का पेट भर रहे हैं। सोमवार की सुबह पांच बजे करीब वह अम्बेडकर पुल पर आ गई। लोगों के मुताबिक पहले तो वह कुछ देर तक पुल पर कुछ सोचती हुई टहलती रही। कुछ देर बाद ही अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी।

कूदकर लड़की को निकाला बाहर

जिस समय लड़की कूदी, नदी में तमाम लोग कपड़े धो रहे थे। कूदने की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। पानी से बाहर लड़की को निकाला। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। काफी देर तक शव यमुना किनारे रखा रहा। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

मेधावी थी लड़की

उधर परिवार के लोग उसे तलाश कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोग भी जानकारी होने पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक वह पढ़ने में मेधावी थी। लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इस पर चुप्पी साध रखी थी।

कलह में गई जान

चर्च है कि मौत की वजह पारिवारिक कलह है। हालांकि परिजन इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। कलह की वजह से वह डिप्रेशन में थी। परिजनों के मुताबिक मृतका चार बहन और दो भाइयों में दूसरे नम्बर की थी। उसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।