- दिल्ली की आईआईटी कर रही है ऑडिट सुरक्षा ऑडिट

आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोड एक्सीडेंट को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी सड़क सुरक्षा ऑडिट करा रही है। ये ऑडिट दिसम्बर तक पूरा किया जाना है। ये ऑडिट दिल्ली आईआईटी द्वारा कराया जा रहा है। इस ऑडिट सर्वे पर अथॉरिटी द्वारा 34 लाख का खर्च आएगा। ऑडिट में जो भी कमियां आएंगी। पर कार्य किया जाएगा।

अनुबंधित हॉस्टिपलों की संख्या चार से हुई 15

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनुबंधित हॉस्टिपलों की संख्या चार से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के सूत्रों की मानें तो ये व्यवस्था इसलिए की जा रही है, जिससे घायल जरूरतमंदों का समय पर उपचार मुहैया हो सके। इससे उनके जीवन को बचाया जा सके।

15 से 35 मिनट में हादसा होने पर मिलेगा उपचार

सड़क हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने 15 हॉस्टिपल से करार किया है। इससे 15 से 35 मिनट में घायलों को उपचार मिल सकेगा। जिन हॉस्पिटलों से करार किया गया है, उनमें 165 किमी के दायरे में एसएन मेडीकल कॉलेज, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल, गोयल हॉस्पिटल से करार किया गया है। इसके अलावा 107 से 115 किमी। के दायरे में डिस्ट्रिक हॉस्पिटल मथुरा, वृन्दावन, भास्कर, नियति हॉस्पिटल, कैलाश समेत 15 हॉस्पिटल से करार किया गया है।