- ट्रेस स्कीमर मशीन का चेयरमैन ने किया उद्घाटन

- प्रथम चरण में 30 जून तक देगी योगदान

मथुरा: नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा के तहत यमुना की सतह सफाई के लिए मथुरा आई ट्रेस स्कीमर मशीन ने गुरुवार से विधिवत कार्य करना शुरू कर दिया। यह मशीन यमुना के पानी डेढ़ मीटर अंदर तक की गंदगी निकाला करेगी और प्रथम चरण में आगामी 30 जून तक यह मथुरा में काम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा की तर्ज पर गंगा व यमुना नदी की सतह की सफाई के लिए संपूर्ण प्रदेश में पांच जिलों का चयन किया गया है, जिसमें यमुना के लिए केवल मथुरा शामिल है। योजना के तहत यमुना नदी की सतह की सफाई के लिए मथुरा नगर पालिका को उपलब्ध कराई गई ट्रेस स्कीमर मशीन का उद्घाटन पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने गुरुवार को विश्राम घाट पर यमुना पूजन कर किया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि मशीन प्रथम चरण में 30 जून तक यमुना की सफाई करेगी। यह यमुना नदी के अंदर लगभग डेढ मीटर तक की गहराई पर सफाई करेगी। इससे यमुना में गंदगी इत्यादि तैरती दिखाई नहीं देगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार को नगर पालिका की ओर से जो प्रोजेक्ट भेजा गया है, उसकी शुरूआत केंद्रीय सरकार ने उक्त मशीन की सौगात देकर की है।

¨हदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र सरकार की क्लीन गंगा योजना के अंतर्गत संपूर्ण उप्र में से चयनित 5 जिलों में से मथुरा ही एकमात्र ऐसा शहर है, जो यमुना के किनारे स्थित है। जल्द ही नगर वासियों कचे स्वच्छ यमुना देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सभासद संतोष पाठक, गगन निषाद, कौशल किषोर, चौ। कृष्णवीर सिंह, प्रदीप यादव, रितेश शर्मा, गो¨वद सिंह, मिशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव चौपडा, इंजी। शलभ गुप्ता, जलकल अभियंता दया शंकर वाजपेयी, टुकेश शर्मा, हरीकिशन शर्मा, विनोद कुमार शर्मा लाले आदि उपस्थित रहे।