- यश भारती से सम्मानित अनूप जलोटा ने दान की धनराशि

LUCKNOW: डर लगता है कहीं मैं करोड़ पति न बन जाऊ ये कहना है कि भजन सम्राट और पद्मश्री अनूप जलोटा का। यश भारती अवॉर्ड सम्मानित अनूप जलोटा सम्मान के रूप में मिली क्क् लाख रुपए की धनराशि को स्वयं सेवी संस्था हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट को दान देंगे। दान की राशि का प्रयोग भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार पर आधारित सांस्कृतिक अध्यात्मिक कार्यक्रम 'राम भी-रहीम भी' को राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने में किया जाएगा। लखनऊ से उनका पुराना नाता है, उनकी शिक्षा-दीक्षा यहीं पर हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जलोटा एकेडमी की भी शुरुआत की जा रही है, जिससे नई प्रतिभा को तराशा जाएगा। उनका संगीत का सफर ऑल इंडिया रेडियो से शुरू हुआ था। आज उन्हें भजन सम्राट कहा जाता है। उनके लोकप्रिय भजन ऐसी लागी लगन, चांद अंगड़ाइयॉ ले रहा है, तुम्हारे शहर का मौसम, मैं नजर से जी रहा हूं उनके सबसे ज्यादा स्पेशल हैं।

अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा हूं

जसजीत सिंह गिल या जिम्मी शेरगिल यश भारती अवॉर्ड से सम्मानित होने पर अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे है। उनका कहना है कि इस उम्र में यह अवॉर्ड मिलना उनके लिए फर्क की बात है। बहुत कम लोग जानते है कि उनका जुड़ाव यूपी के गोरखपुर शहर से है। जिम्मी का कहना है कि यूपी से उनका जुड़ाव बचपन से है। गोरखपुर में जन्म हुआ और कैरियर के कई उतार-चढ़ाव भी यहां देखने को मिले। लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अवध की गलियों में दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते थे। फिल्म बुलेट राजा की शूटिंग भी लखनऊ की कई लोकेशन में पूरी की थी जो यादगार है। जिम्मी का कहना है कि उन्हें गर्व है कि अपने प्रदेश में उन्हें इतना बड़ा सम्मान मिला। पंजाबी फिल्म के निर्माण के साथ ही वह जल्द ही हिंदी फिल्म के निर्माण की मूड में है। फिलहाल वह अपनी अपकॅमिंग मूवी में व्यस्त है।

करेक्टर को दिमाग से जीए दिल से नहीं: नवाजुद्दीन

फिल्मी करेक्टर को दिमाग से जीएं, दिल से नहीं। क्योंकि दिल इमोशनल होता है और अभिनय के प्रति पूरा न्याय नहीं कर पाता है, जबकि दिमाग सोच समझकर काम करता है। यश भारती अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने आए प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हजरतगंज से उनका पुराना नाता है। स्टूडेंट्स लाइफ में अक्सर गंज घूमने आता रहा हूं। आज मैं बहुत खुश हूं कि अपने प्रदेश में यश भारती अवॉर्ड से सम्मानित हुआ। इससे पूर्व में कई अवॉर्ड मिले, लेकिन आज की बात कुछ अलग है। उन्होंने अपने हालिया प्रदर्शन एक शो खामोश अदालत के बारे में भी जानकारी दी। आने वाली फिल्म बादलपुर के बारे में उन्होंने बताया कि उनके को-स्टार वरुण धवन बहुत ही ऊर्जावान है। उनकी ऊर्जा से मैं प्रभावित हूं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक करने के बाद ख्00ब् से फिल्मी सफर शुरू किया और एक के बाद एक कई फिल्मों में दिल को छू जाने वाले अभिनय किया। अभिनेता राजपाल उनके जूनियर रहे है।