- अशोक राजपथ की हालत खराब

- हाजीगंज से लेकर कटरा बाजार तक खतरा

- जनसहयोग से भरे कई गड्ढे

PATNA CITY : ऐतिहासिक अशोक राजपथ की छवि धूमिल होने लगी है। जिस पथ पर पटनाइट्स फर्राटे के साथ गाडि़यां चलाते थे, उसी पर आज संभलकर चल रहे हैं। संभलकर नहीं चले तो कभी भी अनहोनी हो सकती है। असल में प्लेन और चिकनी अशोक राजपथ पर हाजीगंज से लेकर कटरा बाजार तक खतरनाक गड्ढे उभर आए हैं। इससे सिटी के लोगों में गुस्सा है। लोगों की मानें तो छह महीने में स्थिति ज्यादा डेंजर हुई है।

जाते-जाते बची जान

अशोक राजपथ के गड्ढे में ज्यादा शिकार बाइक सवार होते हैं। हाजीगंज मोड़, एलआईसी ऑफिस के आगे और लेमु हलवाई मोड़ की हालत ज्यादा डेंजर है। तीनों जगहों पर कुछ दिनों में कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। दो दिन पहले एलआईसी ऑफिस के आगे वाले गड्ढे में फंस कर बाइक सवार हसबेंड और वाइफ घायल हो गए। लोगों की मानें तो दोनों की जान बच गई।

हर समय बना है खतरा

दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा, हर समय अशोक राजपथ पर खतरा बना रहता है। बारिश में स्थिति भयावह हो सकती है। गड्ढों में बारिश का पानी भरेगा और रोड की परतें उखड़ती चली जाएगी।

जनसहयोग से भरे गड्ढे

लगातार हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए जनसहयोग से हाजीगंज मोड़, एलआईसी ऑफिस के आगे और लेमु हलवाई मोड़ के पास गड्ढा भरा गया ताकि लोगों को प्रॉब्लम कम हो।

पांच साल पहले बनी है रोड

स्टेट के रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट की ओर से मेंटेनेंस पर ध्यान दिया जाता तो अशोक राजपथ की हालत ऐसी नहीं होती। लोगों की मानें तो अशोक राजपथ को पांच साल पहले ख्0क्0 में बनाया गया। इसके बाद दोबारा किसी ने झांका तक नहीं। पिछले साल भी बारिश में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। उस समय भी जैसे-तैसे भरा गया था।

किसी ने नहीं दिया ध्यान

अशोक राजपथ पर सुबह से देर रात तक हजारों ऑटो मालसलामी से गांधी मैदान तक आते-जाते हैं। पटना साहिब के एमपी और एमएलए और गवर्नमेंट पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया गया है। लोगों की शिकायत अपने एमएलए नंद किशोर यादव से अधिक है।

लेमु हलवाई का मोड़ काफी ज्यादा डेंजर है। हमेशा एक्सीडेंट होता है। रोड बने काफी साल हो गए। रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से परेशानी और बढ़ जाती है।

-रोहण प्रसाद

जब रोड ठीक नहीं रख सकते तो पटना सिटी का डेवलपमेंट क्या करेंगे? पूरब दरवाजा से लेकर पश्चिम दरवाजा तक स्थिति खराब है। गवर्नमेंट को तो छोडि़ए, एमपी और एमएलए भी ध्यान नहीं देते।

-परशुराम यादव

एलआईसी ऑफिस के पास दो गड्ढे की वजह से कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। भ् महीने तक जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो जनसहयोग से गड्ढा भरा गया।

-ओम प्रकाश

गड्ढों से हाजीगंज में काफी परेशानी होती है। बारिश शुरू हो चुकी है इससे परेशानी अब और बढ़ेगी।

-प्रमोद जायसवाल