बिजली की आखमिचौली से कानपुराइट्स परेशान है। एक तो देररात 1 से 3 बजे तक हो रही पॉवर रोस्टरिंग के कारण कानपुराइट्स की नींद पूरी नहीं हो पा रही है, दूसरे ब्रेकडाउन व फाल्ट्स के कारण लोगों को दिन में भी लाइट नहीं मिल पा रही है. 
बीती रात 1 से 3 बजे तक पॉवर रोस्टरिंग हुई। अभी पॉवर रोस्टरिंग खत्म हुए आधा घंटा भी नहीं बीते थे कि संजय नगर फीडर में ब्रेकडाउन हो गया और फिर करीब 7 बजे पॉवर सप्लाई नॉर्मल हुई। इसी तरह किदवई नगर सेवाश्रम फीडर से जुड़़े मोहल्लों की लाइट फाल्ट के कारण सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक गुल रही। 10 बजे फिर पॉवर रोस्टरिंग हो गई और दोपहर 12 बजे के बाद पॉवर रोस्टरिंग खत्म हुई। किदवई नगर सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में तो दोपहर 2 बजे के बाद लाइट आई। यहां ट्री कटिंग की वजह से शटडाउन लिया गया था। वहीं निराला नगर, केशव नगर और तुलसी विहार में तो सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक लाइट गायब रही। 12 बजे रोस्टरिंग खत्म होने के बाद पॉवर सप्लाई चालू की गई तो निराला फीडर के स्विच में फाल्ट हो गया। चमनगंज, बिजली घर परेड, दादा नगर और किदवई नगर में ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो गए।  