ऐसी है जानकारी
बताया गया है कि मारे गए 30 सरकारी सैनिक थे। इनके अलावा 40 अन्य के घायल होने की भी खबर सामने आई है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि तैज प्रांत में एक सैन्य कैंप में इस बार गलत निशाने की चपेट में आ गया। इस कैंप के में सरकार के करीब 30 सैनिकों को अपनी जान गवांनी पड़ी।

सरकार ने अभी तक नहीं जारी किया बयान
बता दें कि इसी वर्ष मार्च के महीने में हौती मिलिशिया के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य अभियान शुरू किया गया था। इतनी बड़ी घटना के बाद ताज्जुब इस बात का है कि इस बारे में अभी तक भी सऊदी और यमनी सरकार की तरफ से कोई बयान नही आया है। न ही तो उनकी ओर से इस बात की कोई जानकारी दी गई है।

संबंधित अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं दूसरी ओर, संबंधित अधिकारी ने ये भी बताया है कि यह घटना सैन्य हवाई हमले में गलत निशाने के कारण हुई है। बताया गया है कि यमन में निर्वासित राष्ट्रपति मंसूर हादी के वफादार सैनिकों के समर्थन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन 'हौती' विद्रोहियों पर लगातार हमले कर रहा है। साथ ही में ये भी बताते चलें कि यमन के कई हिस्सों पर हौती समर्थक विद्रोही काबिज हैं।

inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk