-पुलिस वालों के बिजी शेड्यूल के कारण बिगड़ रही उनकी सेहत को सुधारने के लिए पुलिस लाइन में चलेगी योगा की क्लास

- मेडिटेशन से स्ट्रेस दूर करने की कवायद

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सुबह हो या शाम बस काम ही काम। कुछ ऐसा ही हाल खाकी वर्दीधारियों का हमेशा से रहा है। यही वजह है कि इस बिजी शेड्यूल के कारण पुलिस वालों को एक नहीं कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कभी हाई ब्लड प्रेशर तो कभी डायबिटीज और सबसे ज्यादा परेशान तो पुलिस वाले मेंटल स्ट्रेस से रहते हैं। यही वजह है कि इनका बर्ताव भी चिड़चिड़ा हो जाता है और पब्लिक के साथ पुलिस अच्छे से बर्ताव नहीं कर पाती। यही वजह है कि खाकी की इन प्रॉब्लम्स को दूर कर उसे रोगमुक्त बनाने के लिए अब योग का सहारा लेने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस लाइन में योगा क्लासेज चलाकर पुलिस वालों को मेडिटेशन के जरिए योग से फिट एंड फाइन रखा जायेगा।

जरूरी है फिट रहना

ये प्लैनिंग एसएसपी आकाश कुलहरि ने की है। उनका मानना है कि पुलिस वालों को ही नहीं सभी को फिट रहने की जरूरत है। इसके लिए डेली एक्सरसाइज करने के साथ योग भी बहुत जरूरी है। चूंकि पुलिस वालों के लिए डेली एक्सरसाइज करना तो पॉसिबल नहीं हो सकता लेकिन योग से वो खुद को फिट जरूर रख सकते हैं। इसके लिए जल्द ही पुलिस लाइन में योगा क्लासेज चलाकर पुलिस वालों को इसका फायदा दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग अच्छे योग टीचर्स से भी बात कर रहा है।

प्रॉब्लम्स हैं बहुत

- पुलिस वालों की ड्यूटी का कोई टाइम फिक्स नहीं है

- सुबह हो या रात हर वक्त इनको ऑन ड्यूटी रहने को कहा जाता है

- कोई त्योहार पर भी पुलिस वालों को छुट्टियां नहीं मिलती और उनको चौराहों पर ड्यूटी करने को लगाया जाता है

- वीआईपी मूवमेंट पर भी पुलिस वालों को कई-कई रात जगकर गुजारना पड़ता है

- इस वजह है पुलिस वालों को मेंटल स्ट्रेस से लेकर शुगर, बीपी और कई गंभीर बीमारी होती है

रखना होगा इन बातों का ख्याल

- वर्तमान में बनारस में 12 से ज्यादा सीओज, 100 से ज्यादा दरोगा, 10 हजार कॉन्सटेबल संग लंबी-चौड़ी फौज मौजूद है

- इतनी बड़ी स्ट्रेंथ के बाद भी पुलिस वालों पर काम का लोड कम नहीं हो रहा है

- इसके कारण पुलिस वालों के पेट निकलने से लेकर ओवरवेट की प्रॉब्लम बढ़ रही है

- डॉक्टर्स का कहना है बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है अनियमित दिनचर्या

- इसमे बेवक्त खाना और नींद पूरी न होना बड़ी वजह है

- डॉक्टर्स को कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फूड खाने के अलावा कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करना जरूरी है