- सफाई और निर्माण कार्य को लेकर जमकर बरसे योगी

- नगर आयुक्त ने मांगी 15 दिन की मोहलत

GORAKHPUR: सिटी में फैली अव्यवस्था के खिलाफ ट्यूज्डे को सदर सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महंत योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के अफसरों और अपनी ही पार्टी की मेयर डॉ। सत्या पांडेय के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने मेयर पर वादा खिलाफी और जनहित कार्यो में रुचि न लेने का आरोप लगाया। वहीं अफसरों को समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में काम करने वाला बताया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के अफसरों को आगाह किया कि जून माह तक सिटी की समस्या समाप्त नहीं हुई तो अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न मांगों को लेकर योगी आदित्यनाथ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने आश्वासन दिया कि क्भ् दिन के अंदर सभी मांगों को पूरा कर लिया जाएगा। धरने को नेता रमेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शीतल पाण्डेय, रमेश सिंह, पार्षद वीर सिंह सोनकर, पार्षद रणंजय सिंह जूगनू, सरताज प्रसाद, राधेश्याम राव, ऋषिमोहन वर्मा, पार्षद जितेन्द्र सैनी, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पार्षद मन्तालाल यादव, पार्षद सौरभ विश्वकर्मा, पार्षद देवेन्द्र गौड़ पिण्टू, संजीव सिंह सोनू, गिरजेश पाल, भोला अग्रहरि, बृजेश सिंह छोटू, संजीव सिंह सोनू, हरि प्रकाश मिश्र, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना आदि ने भी सम्बोधित किया।

प्रमुख मांगें

क्- नगर निगम के निर्माण कार्यो की उच्च स्तरीय जांच हो।

ख्- महानगर के अन्दर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त हो और सफाई घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

फ्- पथ-प्रकाश के नाम पर हुए करोड़ों के घोटाले की जांच और महानगर की पथ-प्रकाश की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।

ब्- महानगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

भ्- महानगर के अन्दर अवारा पशुओं गाय, सांड़, कुत्ता, गधा आदि इन सभी को महानगर से बाहर किया जाए।

म्- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना को तय समय सीमा के अन्दर पूरा किया जाए।

7- महानगर की जल निकासी की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।