-यूपी के सीएम ने पूर्णिया के रंगभूमि में किया संबोधित

PURNIYA/PATNA: अयोध्या में राम मंदिर उसी जमीन पर बनेगा। सरकार अपने वादे से नहीं हटेगी। यह बात यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पार्टी के प्रमंडलीय शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि राम की जन्मभूमि अयोध्या से मां जानकी की भूमि मिथिलांचल तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। योगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। कांग्रेस भारत के टुकड़े करने का नारा देने वालों के साथ मंच साझा कर रही है। उन्होंने कहा कि राजद के शासन के दौरान बिहारी दूसरे राज्यों में अपनी पहचान बताने से डरते थे। तब, शासन-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। आज नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन है। यह निरंतर विकास पथ पर बढ़ रहा है। देश की सामरिक स्थिति मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार मजबूती से काम कर रही है।

बताया क्रांतिकारी कदम

योगी ने कहा कि बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। किसानों के खाते में 6000 रुपए प्रति साल और मजदूरों को 3000 रुपए हर माह पेंशन योजना को क्रांतिकारी कदम बताया। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद राय ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।