क्कन्ञ्जहृन्: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को पटनाइट्स ने जमकर अनुलोम विलोम किया। शैक्षणिक संस्थानों के साथ अन्य सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं में योग पर जोर दिया गया। कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्रा स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मंत्रियों और नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सरकार द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया।

मंत्रियों ने किया योग

योग शिविर में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा और खेल कूद एवं कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि और महिला आयोग की सदस्य उषा विद्यार्थी शामिल हुई। भाजपा की ओर से प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो, मंत्री अमिता भूषण, विधायक संजीव चौरसिया, अरुण सिन्हा, एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा और मेयर सीता साहू के अलावा सैकड़ों भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं अनुलोम विलोम, कपाल भांति और ध्यान लगाने के साथ तरह-तरह के आसन के जरिए सेहत सुधारने का पाठ आर्ट ऑफ लिविंग गुरु स्वामी वैशम्पायन से पढ़ा।

हर्बल गार्डन में योगाभ्यास

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में विश्व योग दिवस पर हर्बल गार्डन में सुबह योगाभ्यास कराया गया। आम लोगों के साथ मरीज़ों को योग सिखाया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन निदेशक डॉ आर एन विश्वास ने किया और कार्यक्रम का संचालन डॉ रत्नेश चौधरी ने किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत गुहा, डॉ मनीष मंडल सहित कई प्रोफेसर, मेडिकल स्टूडेंट, नर्स शामिल रहीं।

हर जगह बही योग की गंगा

पाटलिपुत्रा स्थित चेंज ए लाइफ संस्था में ए एसजी नेत्रालय के संयुक्त प्रयास से चेंज ए लाइफ के पाटलिपुत्रा स्थित कैंपस में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान की संरक्षक पुष्पा सिंह के देख रेख में काफी दिनो ंसे तैयारी चल रही थी। गुरुवार को यहां प्रशिक्षकों ने महिला और पुरुषों को अलग अलग प्रशिक्षण दिया।