दही से नियंत्रण में रहता है उच्च रक्तचाप
दही में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता है। यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रोल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है, जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और हार्टबीट सही बनी रहे। खास कर महिलाओं के लिए ये विशेष रूप से फायदेमंद है। शोध बताता है कि जो महिलाये हफ्ते में पांच बार दही को अपने खाने में शामिल करती हैं वो दूसरों की अपेक्षा बीस प्रतिशत कम हाई ब्लडप्रेशर की शिकार होती हैं। दही के साथ मेवे, फल और सब्जियों को भोजन में शामिल करने वाले लोगों में 31 प्रतिशत तक उच्च रक्तचाप की समस्या कम हो जाती है। 

Curd control high blood pressure

दही एक फायदे अनेक
वैसे दही के और भी कई फायदे हैं। जैसे ये बच्चें में दातों की समस्या से बचाता है। इसके अलावा दही खाने से मुंह के छाले भी कम हो जाते हैं। दही ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी इस्तेमाल होता है। इससे फेस पर ग्लो आता है और त्वचा साफ्ट होती है। दही मोटापे को कम करने मैं भी सहायक हैं। एक कटोरी दही रोजाना खाने से आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। दही के सेवन से डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है। कुछ किये गए शोधो के अनुसार दही का रोज सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

inextlive from Health Desk

 

inextlive from News Desk